IPL 2023 : विराट कोहली का रिकॉर्ड शतक, आरसीबी ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 11:01 PM (IST)

खेल डैस्क : सनराइजर्स हैदराबाद के मैदान पर विराट कोहली ने बड़ा शतक लगाकर आरसीबी को तो जीत दिलाई ही, साथ ही साथ चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्लेऑफ का रास्ता साफ कर दिया। आर.सी.बी. ने अब राजस्थान, मुंबई और कोलकाता की दिक्कत बढ़ा दी है।

 

 

बहरहाल, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थ्ी। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन के शतक की बदौलत 186 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए फाफ डु प्लेसिस के साथ विराट कोहली ने ताबड़तोड़ शुरूआत की। विराट ने शतक लगाया और अपनी टीम को 8 विकेट से बड़ी जीत दिला दी।

 

 


इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा के साथ राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। अभिषेक ने 14 गेंदों में 11 तो राहुल ने 12 गेंदों पर 15 रन बनाए। इसके बाद मार्कराम ने 20 रन बनाकर टीम को आगे बढ़ाया। एक छोर संभाले खड़े हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ हिटिंग की और शतक पूरा किया। हेनरिक ने 51 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। उन्हें हैरी ब्रूक का भी साथ मिला जिसने बड़े शॉट लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। 

 

 


लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने शुरूआत से ही हैदराबाद के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। विराट ने पहले ओवरों में ही भुवनेश्वर कुमार और अभिषेक शर्मा के खिलाफ आक्रमक रवैया अपनाए रखा। विराट के साथ डुप्लेसिस एक बार फिर से अर्धशतक जमाने में कामयाब रहे। डुप्लेसिस ने 47 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। यह सीजन में उनका आठवां अर्धशतक है। वह ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, विराट ने 63 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। अंत में मैक्सवेल ने आरसीबी को जीत दिला दी। 



दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद :
 अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (C), हेनरिक क्लासेन (W), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नितीश रेड्डी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (C), ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत (W), शाहबाज अहमद, माइकल ब्रेसवेल, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News