MI vs RR : वानखेड़े में मुंबई इंडियंस 6 विकेट से हारी, रियान पराग की फिफ्टी

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 11:01 PM (IST)

खेल डैस्क : आखिर दर्शकों की नाराजगी के बीच मुंबई इंडियंस को अपने घरेलू वानखेड़े के मैदान पर ही हार झेलनी पड़ी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान मुंबई पहले खेलते हुए महज 125 रन ही बना पाई थी। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 39 गेंदों पर 54 रन बनाकर अपनी टीम को 15.3 ओवर में ही जीत दिला दी। राजस्थान के लिए यह सीजन की तीसरी जीत थी और वह इसी के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर आ गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस अभी भी जीत के लिए तरस रही हैं। उन्होंने गुजरात, हैदराबाद और अब राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले गंवाए ही हैं। 

 

मुंबई इंडियंस : 125/9 (20 ओवर)

मुंबई की शुरूआत खराब रही। पहले ही ओवर में रोहित शर्मा गोल्डन डक हो गए। ट्रेंट बोल्ट की एक गेंद को मारने के चक्कर में रोहित विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों लपके गए। बोल्ट ने इससे अगली ही गेंद पर नमन धीर को भी पगबाधा आऊट करवा दिया। बोल्ट यही नहीं रुके, अगली ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने देवाल्ड ब्रेविस को भी गोल्डन डक कर दिया। इसके बाद बर्गर ने ईशान किशन को पवेलियन लौटाकर मुंबई का चौथा विकेट चटका लिया। हालांकि इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक छोर संभाला और 21 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 34 रन बनाए। उन्हें चहल ने पॉवेल के हाथों कैच आऊट कराया। इसके बाद सेट बल्लेबाज तिलक वर्मा भी युजी चहल का शिकार हो गए। तिलक ने 29 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। जेराल्ड ने 4 तो पीयूष चावला ने 3 रन बनाए। इसके बाद टिम डेविड भी 24 गेंदों पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंत में बुमराह ने भी 8 रन बनाए और टीम स्कोर 125 तक पहुंचा दिया।

 

राजस्थान रॉयल्स : 127-4 (15.3 ओवर)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरूआत भी खराब ही रही। पहली ही ओवर में जायसवाल 10 रन बनाकर क्वेना मफाका की गेंद पर आऊट हो गए। इसके बाद कपतान संजू सैमसन ने पारी संभली लेकिन 5वें ओवर में वह भी आकाश मधवाल का शिकार हो गए। बटलर अभी भी फॉर्म में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वह 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद रियान पराग ने एक छोर संभाला और स्कोर आगे बढ़ाया। रविचंद्रन अश्विन जब 16 गेंदों पर 16 रन बनाकर आऊट हो गए तो रियान पराग ने एक छोर संभाल लिया। उन्होंने 39 गेंदों पर 5 चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। शुभम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह राजस्थान ने 15.3 ओवर में ही चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News