ईशान किशन का दावा- मेरे जैसे इतनी जल्दी कोई छक्के नहीं मार सकता

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 01:42 PM (IST)

रांची: रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने साउथ-अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ-अफ्रीका ने भारत को 279 रन का लक्ष्य दिया। भारत की ओर से चेज करते हुए श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने जबरदस्त पारी खेली और भारत को जीत दिलाई। श्रेयस ने 111 गेंदो में नाबाद 113 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि ईशान 7 रन से अपने शतक से चुक गए। उनहोंने 84 गेंदों मे 93 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 7 छक्के शामिल थे। ईशान ने अपनी इस पारी पर बात करते हुए कहा कि मैं बहुत आसानी से छक्के मारता हूं, मेरे जैसे इतनी जल्दी  कोई छक्के नहीं मार सकता।

ईशान ने कहा,"रोटेट करने की जहां तक ​​बात है तो वो कुछ प्लेयर्स की स्ट्रेंथ होती है, लेकिन किनी की स्ट्रेंथ होती है छक्का मारना, तो मेरे जैसा कोई छक्का भी इतनी जल्दी नहीं मार सकता है। वो मेरी स्ट्रेंथ है। अगर मैं काम छक्के से ही कर लेता हूं तो रोटेट करने की सोचता नहीं हूं। लेकिन, हां बहुत से ऐसे मैच आएंगे जहां पर रोटेशन भी जरूरी होगी, जहां पर विकेट पहले गिर गए होंगे तो उसके लिए भी अभ्यास करना जरूरी है, लेकिन अगर आपकी ताकत छक्का मारना है और गेंद छक्का मारने लायक तो छक्का मार सकते हैं।"

गौर हो कि इस मैच में ईशान किशन छक्का मारते हुए ही आउट हुए थे, जब वह 93 रन पर थे तब उन्होंने शतक की ओर बढ़ने की कोशिश में ब्योर्न फोर्टुइन की शॉट बॉल पर छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन वह डीप मिड-विकेट पर कैच आउट हो गए थे। वह अपने शतक से मात्र 7 रन दूर थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News