जैक कैलिस ने 5वीं गर्लफ्रेंड से की थी शादी, पत्नी को जन्मदिन पर दी विशेष शुभकामनाएं
punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2019 - 01:56 PM (IST)

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराऊंडर जैक कैलिस ने पत्नी चार्लीज एन्जिल्स को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। कैलिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर चार्लीज के साथ एक फोटो डाली हैं जिसमें उन्होंने लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो मेरी खूबसूरत पत्नी चार्लीज एन्जिल्स। इस स्पैशल दिन के लिए आगे देख रहा हूं।
बता दें कि कैलिस ने 42 साल की उम्र में शादी की थी। इससे पहले उनकी चार लड़कियों से अफेयर भी रहा था। चार्लीज उनकी जिंदगी में पांचवीं लड़की थी जिससे उन्होंने शादी की। कैलिस का सबसे पहले नाम मिस साऊथ अफ्रीका 2002 सिंडी नैल के साथ जुड़ा था। सिंडी और कैलिस काफी समय तक साथ देखे गए थे। इसके बाद 2003 मिस साऊथ अफ्रीका कंपीटिशन की फस्र्ट रनर अप मरिसा इगली के साथ भी कैलिस के प्रेम संबंधों के चर्चे खूब उड़े थे।
कैलिस ने इसके अलावा किम रिवललैंड, साऊथ अफ्रीकी मॉडल शैमोने जार्डिम के साथ भी नजदीकियां बढ़ाईं। आखिरकार कुछ वर्षों पहले वह चार्लीज को मिले थे। दोनों लंबे समय तक लिव इन में रहे। आखिरकार इसी साल उन्होंने शादी कर ली थी। बताया जाता है कि कैलिस ने जिस जगह पर शादी रखी थी वहां प्रोग्राम शुरू होने से पहले आग लग गई थी। आग इतनी भयानक थी कि एक समय शादी पोस्टपोन तक होने की चर्चा शुरू हो गई थी। लेकिन बचाव कार्य तेज होने के कारण कार्यक्रम तय समय पर ही हुआ।
देखें चार्लीज एन्जिल्स की फोटोज-