बैड पर लेटी अंजान महिला को गालियां देता नजर आया रग्बी स्टार जोश रोनॉल्ड, विवाद

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 08:05 PM (IST)

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के रग्बी स्टार जोश रोनॉल्ड एक वीडियो के कारण विवादों में आ गए हैं। यह वीडियो एक कमरे में बनाई गई है जिसमें अर्धनग्र हालत में जोश किसी महिला को वीडियो बनाने से रोकने के लिए गालियां दे रहे हैं। 37 सैकेंड की इस वीडियोज के दौरान जोश कई बार आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, बैड पर संभवत: लेटी महिला वीडियोज बनाती दिख रही है। वैस्ट टाइगर्स की ओर से खेलते जोश रोनॉल्ड उक्त फिल्म में काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।


वहीं, सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो वायरल होते ही जोश की निंदा शुरू हो गई है। रग्बी फैंस ने जोश को किसी महिला के लिए आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमााल करने के लिए टोका है। वहीं, उक्त वीडियो पर वैस्ट टाइगर्स प्रबंधन ने भी नोटिस लिया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल बयान में कहा है- हमें जोश रोनॉल्ड की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियोज के बारे में पता है। इस संबंधी एनएसडब्ल्यू पुलिस को सूचित कर दिया गया है। उक्त मामले की तय तक जाने की कोशिश है।


बता दें कि जोश ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने रग्बी प्लेयर हैं। उन्होंने 2011 में बुलडॉग्स टीम ज्वाइंन कर प्रसिद्धि पाई थी। इसके बाद 2018 में उन्होंने वैस्ट को ज्वाइंन किया था। मामले संबंधी अभी जोश की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि अगर यह मामला कोर्ट में गया तो जोश वही अपना स्पष्टीकरण देंगे। 

गर्लफ्रैंड ने भी लगाए थे आरोप

Josh Reynolds was seen abusing a woman lying on the bed, controversy

Josh Reynolds was seen abusing a woman lying on the bed, controversy

Josh Reynolds was seen abusing a woman lying on the bed, controversy
जोश हमेशा विवादों में रहे हैं। इससे पहले उनकी गर्लफ्रेंड अरेबेल डेल बसो ने भी उनपर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए थे। दरअसल अरेबेल डेल खून से रक्त बॉडी के साथ थाने में पहुंची थी। उसने आरोप लगाया था कि जोश ने उससे मारपीट की। हालांकि पुलिस को मामले में कोई सच्चाई नजर नहीं आई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News