KKR vs LSG : गेंदबाजी भूले शार्दुल ठाकुर, 5 लगातार वाइड, चले मजेदार मीम्स
punjabkesari.in Tuesday, Apr 08, 2025 - 08:25 PM (IST)

खेल डैस्क : कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ईडन गार्डन्स में रन-फेस्ट खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने मिलकर 472 रन बना दिए। लखनऊ ने पहले खेलते हुए 238 रन बनाए, जबकि कोलकाता दूसरी पारी में 4 रन से पीछे रह गई। उक्त मैच में एक्स्ट्रा से भी 35 रन आए। लखनऊ के गेंदबाजों ने 22 अतिरिक्त रन दिए जिसमें शार्दुल ठाकुर का लगातार 5 वाइड गेंदें फेंकने का रिकॉर्ड भी शामिल था। शार्दुल ने चौथे ओवर की शुरुआत 5 वाइड से की थी। उनका ओवर 11 गेंदों का गया जोकि आईपीएल इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। शार्दुल, मोहम्मद सिराज और तुषार देशपांडे भी आईपीएल में 11 गेंदों का ओवर फेंक चुके हैं।
देशपांडे आईपीएल 2023 में चेन्नई बनाम लखनऊ के लिए खेलते हुए 1 ओवर में 11 गेंद फेंकने वाले पहले गेंदबाज थे। उसी संस्करण में, सिराज ने भी मुंबई के खिलाफ 11 गेंदों का ओवर फेंका था। अब, शार्दुल ने भी यही उपलब्धि हासिल की है। लिस्ट-
11 गेंदें - तुषार देशपांडे बनाम लखनऊ, चेन्नई, 2023
11 गेंदें - मोहम्मद सिराज बनाम मुंबई, बेंगलुरु, 2023
11 गेंदें - शार्दुल ठाकुर बनाम कोलकाता, कोलकाता, 2025
सोशल मीडिया पर शेयर हुए मीम्स
Shardul Thakur Today 😭 pic.twitter.com/lxPH6vylOp
— Gagan🇮🇳 (@1no_aalsi_) April 8, 2025
#KKRvsLSG
— Butterfly🦋🦋 (@kya_butterfly_h) April 8, 2025
Lord Shardul Thakur 🗣️🤙 pic.twitter.com/ez6Y0HXL0O
Lord Shardul Thakur taking Rahane's wicket on the 11th ball of the over pic.twitter.com/vqP6hBqMxf
— Sagar (@sagarcasm) April 8, 2025
Umpire during Shardul Thakur's over pic.twitter.com/jimHUjXE4d
— Sagar (@sagarcasm) April 8, 2025
आईपीएल 2025 में छाए शार्दुल ठाकुर
बीते दिनों कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में शार्दुल ठाकुर ने अपने आईपीएल करियर का 100वां मैच खेला। इसके साथ ही वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले ही ओवर में 2 बड़े विकेट (जैक फ्रेजर-मैकगर्क और अभिषेक पोरेल) लेकर सबको चौंका दिया। यह उनके आईपीएल करियर का एक यादगार क्षण रहा, जिसने उनकी वापसी को शानदार बनाया। ठाकुर मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद लखनऊ में रिप्लेसमेंट के रूप में आए। पहले ही मैच से उन्होंने अपनी गेंदबाजी से साबित कर दिया कि फ्रेंचाइजी का उन पर भरोसा सही था।
𝐒𝐩𝐞𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐂𝐞𝐧𝐭𝐮𝐫𝐲 💯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2025
Shardul Thakur steps into his 1️⃣0️⃣0️⃣th #TATAIPL match 👏👏
He receives a momentous jersey from #LSG mentor Zaheer Khan 👌#KKRvLSG | @imShard pic.twitter.com/G7jA3exxvE
ऐसा रहा मुकाबला
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की करते हुए मिशेल मार्श और निकोल्स पूरन के अर्धशतकों की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर कोलकाता के सामने 239 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 234 रन ही बनाते हुए 4 रन से पीछे रह गई।