पिता बने केएल राहुल का रेड कार्पेट पर ग्रेंड वैल्कम, पीटरसन का मजाक बना

punjabkesari.in Wednesday, Mar 26, 2025 - 11:13 PM (IST)

खेल डैस्क : स्टाइलिश दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) जोकि हाल ही में पिता बने हैं, लखनऊ टीम के साथ दोबारा जुड़ गए हैं। अपने बेटी का स्वागत करने की खातिर राहुल दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती मैच से बाहर हो गए थे। उक्त मैच में अक्षर पटेल की कप्तानी में लखनऊ ने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया था। अब केएल की वापी दिल्ली एक बार फिर से मजबूत हुई है। बहरहाल, दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की वापसी और टीम डिनर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें केएल राहुल रैंप वॉक करते और साथी मजाक करते दिखते हैं।

 


वापसी पर केएल राहुल काले कपड़े पहने नजर आए। वह अपनी बेटी का स्वागत कर काफी खुश नजर आए। उन्होंने रैंप वॉक से भी धमाल मचाया और अपनी मज़ेदार हरकतों से टीम के मेंटर केविन पीटरसन का मज़ाक भी उड़ाया। वीडियो में वह भाषण देते भी नजर आते हैं जबकि अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा मस्ती करते। इस दौरान मिशेल स्टार्क और फाफ डु प्लेसिस का भी स्वागत किया गया। 


केएल राहुल की आईपीएल में खास उपलब्धियां
ऑरेंज कैप: 2020 में 670 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
सबसे तेज 50: 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक, जो उस समय IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक था।
4 शतक: राहुल IPL में 4 शतक लगाने वाले चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं (विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर)।
लगातार 500+ रन: 2018 से 2022 तक लगातार 5 सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए, जो एक रिकॉर्ड है।
सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (भारतीय): 132* (2020 में आरसीबी के खिलाफ), आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर।
कप्तानी: पंजाब किंग्स (2020-21) और लखनऊ सुपर जायंट्स (2022-24) के कप्तान रहे। LSG को 2022 में प्लेऑफ तक पहुंचाया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News