LSG vs MI, IPL 2024 : मुंबई 4 विकेट से हारी, सीजन में यह 7वीं हार, प्लेऑफ से हुई दूर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2024 - 11:29 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस ने इकाना स्टेडियम में खेला गया महत्वपूर्ण मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से गंवा दिया। इससे मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ तक पहुंचने की उम्मीदें धुंधली हो गई हैं। मुंबई की यह 10वें मैच में 7वीं हार हैं। ऐसे में अगर वह अगले 4 मुकाबले जीत भी लें तो भी वह 16 प्वाइंट तक नहीं पहुंच पाएंगे। मैच की बात करें तो मुंबई ने पहले खेलते हुए ईशान किशन के 32, नेहल वडेहरा के 46 तो टिम डेविड के 144 रनों की बदौलत 144 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ को दिक्कत जरूर हुई लेकिन मार्कस स्टोइनिस की 62 रन की पारी के कारण उन्हें जीत नसीब हो गई। 

 


मुंबई इंडियंस : 144-7 (20 ओवर)
लखनऊ के गेंदबाजों ने शुरूआत से ही मुंबई के बल्लेबाजों पर दबाव में ला खड़ा किया। मुंबई की पहली विकेट दूसरे ओवर में रोहित शर्मा के रूप में गिरी जोकि 4 ही रन बना पाए। तीसरे ओवर में सूर्यकुमार यादव भी 6 गेंदों पर 10 रन बनाकर स्टोइनिस का शिकार हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा 7 रन बनाकर बिश्नोई की थ्रो पर रन आऊट हो गए। कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर आते ही पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्हें नवीन उल हक ने आऊट किया। इसके बाद ईशान किशन और नेहल वडेहरा ने स्कोर आगे बढ़ाया। मुंबई पहले 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 57 रन ही बना पाई थी। मुंबई का 5वां विकेट 14वें ओवर में गिरा जब ईशान किशन 36 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाकर रवि बिश्नोई का शिकार हो गए। हालांकि इसके बाद नेहल वडेहरा ने एक छोर संभालकर स्कोर आगे बढ़ाया। नेहल ने 41 गेंदों पर 46 रन बनाए। मोहम्मद नबी जब 1 रन पर आऊट हो गए तो टिम डेविड ने 35 रन बनाकर टीम स्कोर 144 तक पहुंचा दिया।

 

यह भी पढ़ें:-  T20 World Cup : टीम इंडिया के रिजर्व में आए ये 4 प्लेयर, कैसा है IPL 2024 में प्रदर्शन, मारें नजर

 

यह भी पढ़ें:-  IPL 2024 : बर्थडे पर 'फुस्स' हो रहे रोहित शर्मा, साथ जुड़ रहे शर्मनाक आंकड़े

 

यह भी पढ़ें:- IPL 2024 : गर्मजोशी से मिले दादा और शाहरुख खान, पंत की चोट पर हुए भावुक

 

 

लखनऊ सुपर जायंट्स : 145/6 (19.2 ओवर)

लखनऊ की शुरूआत खराब रही। डैब्यू कर रही अर्शिन कुलकर्णी पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्हें नुवान तुषारा ने पगबाधा आऊट किया। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने स्कोर आगे बढ़ाया। राहुल ने 22 गेंदों पर 28 रन बनाए। इसके बाद स्टोइनिस ने एक छोर संभाला और स्कोर आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्हें दीपक हुड्डा का साथ मिला। दीपक हुड्डा 18 गेंदों पर 18 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार हो गए। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने पारी को आगे बढ़ाया। 15वें ओवर में आऊट होने से पहले स्टोइनिस ने 45 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। स्टोइनिस के आऊट होने के बाद एश्टन टर्नर 5 तो आयुष बदोनी 6 रन बनाकर आऊट हो गए। तभी निकोल्स पूरण ने एक छोर संभाला और कुछ बड़े शॉट लगाए। मैच 20वें ओवर में जरूर गया लेकिन लखनऊ ने वहां आसानी से जीत हासिल कर ली। पूरण ने 14 गेंदों पर 14 रन बनाए। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या 2 विकेट निकालने में सफल रहे। 

 

अपडेट हुई अंक तालिका

लखनऊ ने मुंबई पर जीत हासिल करने के साथ ही अंक तालिका में 12 प्वाइंट के साथ तीसरा स्थान बना लिया है। अब उनसे ऊपर राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ही है। लखनऊ के लिए अब हैदराबाद और चेन्नई से निपटने की ही चुनौती है। वहीं, मुंबई इंडियंस सीजन में 7वीं हार के साथ प्लेऑफ से अनऑफिशियल बाहर हो गई है। मुंबई के अब चार मुकाबले बचे हैं। अगर वह जीत भी गई तो 16 अंकों तक नहीं पहुंच पाएगी। बहरहाल, मुंबई के आगामी मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद, कोलकाता और लखनऊ से हैं। वहां से उनका जीतना आसान नहीं लग रहा।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह
लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, मयंक यादव

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News