300 ‘गुप्त मैसेज’ आए थे डैब्यू मैच की पहली ओवर में विकेट लेने वाले मयंक मार्कंडेय को, पढ़ें रोचक किस

punjabkesari.in Sunday, Apr 08, 2018 - 01:01 PM (IST)

जालन्धर. (जसमीत सिंह) : आईपीएल-11 सीजन यकीनी तौर पर मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज मयंक मार्कंडेय के लिए यादगार होगा। हो भी क्यों न, आईपीएल के इतिहास में उनका नाम सुनहरी अक्षरों में दर्ज हो गया है। मयंक ने सीएसके के खिलाफ खेले गए अपने डैब्यू मैच में पहली ही ओवर की तीसरी गेंद पर अंबाती रायडु को 22 रन पर एलबीडब्ल्यू करा इतिहास रच दिया। बता दें कि विश्व क्रिकेट में ऐसे बहुत कम बॉलर हैं जिन्होंने डैब्यू मैच की पहली ही ओवर में विकेट झटक लिया हो। 

मुंबई इंडियंस ने महज 20 लाख रुपए में मार्कंडेय को खरीदा था। मार्कंडेय को मुंबई इंडियंस में अपनी सिलैक्शन होने की उम्मीद भी नहीं थी। मार्कंडेय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें उम्मीद थी कि कोई न कोई आईपीएल फ्रैंचाइजी उनकी बोली लगाएगी। लेकिन वो मुंबई इंडियंस होंगी, यह सोचा नहीं था। मुझे छोडि़ए मेरी दोस्तों को इस बात पर यकीन नहीं था। मुझे एक दिन ही करीब 37 मिस कॉल और 300 टैक्सट मैसेज आए, सिर्फ यही कंफर्म करने के लिए कि क्या मुंबई में उनकी सिलेक्शन की बात सही है। इन मैसेज में कई मैसेज तो उन लोगों ने भेजे थे, जिन्हें मैं जानता तक नहीं था।

हालांकि इसके बाद भी पारी की 5वीं गेंद पर मार्कंडेय ने खतरनाक बल्लेबाज केदार जाधव का विकेट ले ही लिया था लेकिन मार्कंडेय की अपील को अंपायर ने नकार दिया था। हालांकि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के पास डीआरएस लेने का हक था लेकिन उन्होंने नहीं लिया। वहीं, जब बाद में हॉक आई दिखाई गई तो बॉल विकेट को टच करती दिख रही थी। अगर रोहित डीआरएस ले लेते तो मार्कंडेय अपने डैब्यू मैच की पहली ही ओवर में दो विकेट झटकने वाली विश्व क्रिकेट के एकमात्र गेंदबाज बन जाते। देखें वीडियो-।

धोनी की बेशकीमती विकेट भी निकाली
मार्कंडेय की फिरकी के जादू से सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी बच नहीं पाए। धोनी जब क्रीज पर आए थे तब CSK की हालत पतली थी। CSK 42 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। ऐसी स्थिति से टीम को बाहर लाने की काबलियत धोनी में पहले से है, ऐमे में वह मुंबई के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन सकते थे। लेकिन ऐसा हो न पाया। मार्कंडेय की बेहरतीन गेंद पर धोनी एलबीडब्ल्यू हो गए। हालांकि अंपायर फैसला लेने में हिचकिचा जरूर रहे थे। लेकिन तीसरे अंपायर ने मार्कंडेय के खाते में धोनी की बेशकीमती विकेट डाल दी।

आईपीएल डैब्यू में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
मार्कंडेय ने अपने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए। ऐसा कर उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल डैब्यू का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अपने नाम किया। बता दें कि आईपीएल डैब्यू में बेहतर फिगर बनाने का रिकॉर्ड लसिंथ मलिंगा के नाम था। मलिंगा ने केपटाउन में सीएसके के खिलाफ ही खेले गए मैच में 15 रन देकर तीन विकेट निकाले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News