SPL: जब परवेज मुशरर्फ हो गए थे धोनी के बालों के मुरीद, पहले मैच हुए थे शून्य पर आउट

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2020 - 12:49 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 23 दिसम्बर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल से शुुरुआत की थी। धोनी के क्रिकेट करियर के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में शामिल हैं और बतौर कप्तान कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और ऊंचाईयों पर खड़े हैं। आइए जानते हैं रेलवे में नौकरी करते-करते कैसे हुआ था इंडिया टीम में सिलेक्शन - 

 PunjabKesari, MS Dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images

महेंद्र सिंह धोनी पहली बार कब बने थे विकेटकीपर 

रांची के जवाहर विद्यालय में धोनी की पढ़ाई हुई और इसी स्कूल में सबसे पहले धोनी ने क्रिकेट का बल्ला भी थामा था। सन् 1992 में जब धोनी छठी क्लास में थे जब उनके स्कूल को एक विकेट कीपर की जरूरत थी। इसी दौरान उन्हें पहली बार विकेटकीपिंग करने का मौका मिला। जब स्कूल के दोस्त पढ़ाई से समय बचने पर खेलते थे तब  क्रिकेट से समय मिलने पर पढ़ाई किया करते थे। स्कूल के बाद धोनी जिलास्तरीय कमांडो क्रिकेट क्लब से खेलने लगे थे। इसके बाद उन्होंने सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड की टीम से भी क्रिकेट खेला और हर जगह अपने खेल से लोगों का दिल जीतते चले गए। आपने पहले मैच में 23 दिसंबर 2004 को वे बांग्लादेश के खिलाफ 0 पर आउट हो गए थे।

PunjabKesari, MS Dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images

रेलवे में नौकरी कर चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी

धोनी बिहार रणजी टीम के लिए खेलते थे और इसी दौरान रेलवे में बतौर टिकट कलेक्टर उनकी नौकरी लग गई। धोनी की पहली पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में हुई थी और 2001 से 2003 तक धोनी खड़गपुर के स्टेडियम में क्रिकेट खेला करते थे। दोस्तों के मुताबिक ईमानदारी से अपनी नौकरी करने वाले धोनी जितना ड्यूटी के दौरान लगन से काम करते थे, उतना ही समय क्रिकेट को भी दिया करते थे। धोनी वहां रेलवे की टीम के लिए भी खेला करते थे।

PunjabKesari, MS Dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में सिलेक्शन

साल 2003-2004 में धोनी को जिंबाब्वे और केन्या दौरे के लिए भारतीय ‘ए’ टीम में चुना गया। जिंबाब्वे के खिलाफ उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 कैच और 4 स्टंपिंग कीं। इस दौरे पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने 7 मैचों में 362 रन भी बनाए। धोनी के प्रदर्शन को देखते हुए तत्कालीन टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें टीम में लेने की सलाह दी। 2004 में धोनी को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली। 

PunjabKesari, MS Dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images

 

परवेज मुशरर्फ हो गए थे धोनी के बालों के मुरीद 
धोनी के लंबे बालों से लेकर छोटे बालों तक कई अंदाज में दिखते रहे हैं। माही का अपनाया लुक हमेशा चर्चा में रहा, खुद पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ युवा धोनी के जुल्फों के दीवाने हो गए थे। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ ने 2006 में लाहौर में खेले गए एक वनडे मुक़ाबले के दौरान धोनी की 46 गेंदों पर 72 रनों की पारी के बाद कहा था- मैदान में कई प्लेकार्ड लगे हुए हैं, जिसमें धोनी को हेयर कट की सलाह दी गई, लेकिन धोनी अगर मेरी मानें तो उन्हें बाल नहीं कटवाने चाहिए, इनमें वह बहुत अच्छे लगते हैं।
 

महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट
भारतीय टीम में धोनी को मौका तो मिल गया लेकिन वह पहले मैच में जीरो पर आउट हो गए और इसके बाद भी कई मैचों में धोनी का बल्ला नहीं चला, लेकिन 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी धोनी की जिंदगी टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ और उन्होंने 123 गेंदों पर 148 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए सभी को अपना मुरीद बन लिया। इसके कुछ दिनों बाद ही धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में बल्लेबाजी करते हुए 183 रनों की पारी खेली जो किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज का अब तक का सर्वाधिक निजी स्कोर है। इसके बाद से एक दिवसीय मैचों में उन्हें ‘गेम-चेंजर’ माना जाने लगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Related News