मुंबई क्रिकेट का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों के लिए अनुबंध प्रणाली की घोषणा की; जानें किस ग्रेड में कितने पैसे मिलेंगे

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 07:29 PM (IST)

मुंबई : मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने 2026-2027 सत्र से पहले अपनी संस्था को पेशेवर बनाने के लिए बृहस्पतिवार को खिलाड़ी अनुबंध प्रणाली की घोषणा की। इस तरह वह इस तरह की व्यवस्था शुरू करने वाला पहला राज्य क्रिकेट संघ बन गया है। 

ग्रेड ए के खिलाड़ियों को हर साल 12 लाख से 20 लाख रुपए जबकि ग्रेड बी के खिलाड़ियों को 8 लाख से 12 लाख रुपए दिए जाएंगे। ग्रेड सी में रखे जाने वाले खिलाड़ियों को हर साल 8 लाख दिए जाएंगे। एमसीए ने एक बयान में कहा, 'यह पहल उभरते हुए क्रिकेटरों को वित्तीय सुरक्षा और पेशेवर ढांचा प्रदान करेगी जो लंबे समय के विकास के रास्ते पर एक नए युग की शुरुआत करेगी।' 

खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन, फिटनेस मानकों और चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर अनुबंध दिए जाएंगे। मुंबई के अनुबंधित खिलाड़ियों को बोर्ड की नीति के मुताबिक मैच फीस, दैनिक भत्ते और प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, 'यह पहल मुंबई क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है। हमें खिलाड़ियों की अनुबंध प्रणाली लागू करने वाला पहला संघ होने पर गर्व है।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News