धोनी नहीं इस खिलाड़ी के नाम है एक IPL सीजन में सबसे अधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड
punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 08:37 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन के आगाज को कुछ ही समय रह गया है। इसके बाद दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का आयोजन शुरू हो जाएगा। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बराबर का कोई खिलाड़ी नहीं है। धोनी जैसा मैच फिनिश कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाता। वहीं विकेटकीपिंग में भी उनका कोई सानी नहीं है। लेकिन जब बात एक सीजन में सबसे अधिक स्टंपिंग की आती है तो धोनी इस मामले कहीं पीछे खड़े हुए दिखाई देते है।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। एडम गिलक्रिस्ट के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। गिलक्रिस्ट ने साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स की ओर से 8 बल्लेबाजों को स्टंप आउट कर पवैलियन भेजा था। उसके बाद रॉबिन उथप्पा का नाम आता है। उन्होंने 2014 में 7 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया था। इस मामले में धोनी तीसरे स्थान पर हैं।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा स्टंपिंग
गिलक्रिस्ट - 8 (2009)
उथप्पा - 7 (2014)
धोनी - 6 (2010)
उथप्पा - 6 (2017)
मैकुलम - 6 (2012)
पंत - 6 (2019)
कार्तिक - 6 (2010)
आईपीएल के 14वें सीजन में धोनी इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। क्योंकि धोनी की तरह कोई भी विकेटरक इतनी तेज स्टंपिंग नहीं कर पाता। धोनी के हाथ विकेट के पीछे बहुत तेज हैं और इसलिए हम उम्मीद लगा सकते हैं कि धोनी गिलक्रिस्ट के इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।