टिम पेन ने पंत को छेड़ा, बोले- धोनी टीम में वापिस आ गए हैं, अब तुम मेरे बच्चों का ध्यान रखना
punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 05:15 PM (IST)

नई दिल्लीः आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन टेस्ट सीरीज में मजाक के मूड में नजर आ रहे हैं। विकेट के पीछे वह लगातार भाषण देते जा रहे हैं। मेलर्बन में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा को उकसाया था और कहा था कि छक्का मार के दिखाओ में आईपीएल में मुंबई टीम में शामिल हो जाऊंगा। अब तीसरे दिन पेन फिर विकेट के पीछे बोलते दिखाई दिए। हालांकि, इस बार उन्होंने रिषभ पंत को निशाना बनाया।
क्या बोले पेन
भारत की दूसरी पारी के 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंत नाथन लायन की गेंद का सामना करने को तैयार थे, लेकिन इससे पहले पेन बोलना शुरू हो गए। उन्होंने पंत को कहा- वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी आ गए हैं। इस लड़के (ऋषभ पंत) को हरिकेंस (हॉबर्ट) की टीम में शामिल करना चाहिए। उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है। इससे तुम्हारा (पंत) का ऑस्ट्रेलिया में हॉलिडे बढ़ जाएगा।
हॉबर्ट खूबसूरत शहर है। इसे एक वाटर फ्रंट अपार्टमेंट दिलवाते हैं।
Tim Paine doing some recruiting for the @HurricanesBBL out in the middle of the 'G... 😂 #AUSvIND pic.twitter.com/6btRZA3KI7
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 28, 2018
पेन यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, क्या तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखोगे। मैं अपने बीवी को फिल्म दिखाने ले जाऊंगा तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखना। बता दें कि पेन उस समय से सुर्खियों में हैं जब वह दूसरे टेस्ट के दाैरान कोहली से भिड़ गए। दोनों में मजाक-मजाक में इतनी बात बढ़ गई थी कि बीच में बचाव करने के लिए खुंद अंपायर को आना पड़ा।