एशिया कप की विजेता बनी सिर्फ 3 टीमें, भारत ने नाम सर्वाधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Aug 18, 2025 - 12:35 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: एशिया कप का 17वां संस्करण 9 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शुरू होगा। 28 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें अफगानिस्तान, हांगकांग, भारत, यूएई, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ओमान और श्रीलंका भाग ले रही है। इस साल का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। अब तक दो एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हुए हैं। बाकी 14 मैच वनडे फॉर्मेट में खेले गए है। 

एशिया कप में सबसे ज़्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। इस प्रारूप के 31 साल के इतिहास में भारत ने आठ खिताब जीते है। उसके बाद श्रीलंका का नंबर आता है जिसने छह बार एशिया कप फाइनल जीता है। पाकिस्तान ने दो बार यह टूर्नामेंट जीता है। बांग्लादेश तीन बार फाइनल में पहुंचा है। लेकिन अभी तक अपना पहला एशिया कप खिताब नही जीत पाया। अफ़ग़ानिस्तान अभी तक एशिया कप के फाइनल में भी नहीं पहुंचा है।

भारत इस टूर्नामेंट का गत विजेता है। पिछले संस्करण के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 54 रन पर आउट कर 10 विकेट से मैच जीता था। जिसमें मोहम्मद सिराज ने शानदार छह विकेट लिए थे। हालांकि टी20 प्रारूप में श्रीलंका गत विजेता है। दुबई में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर खिताब जीता था। इस मैच में भानुका राजपक्षे ने 45 गेंदो में नाबाद 71 रनो की पारी खेली थी।

एशिया कप के विजेताओ की सूची: 

 वर्ष विजेता
1984 भारत
1986 श्रीलंका
1988 भारत
1990–91 भारत 
1995 भारत
1997 श्रीलंका 
2000 पाकिस्तान
2004 श्रीलंका 
2008 श्रीलंका 
2010  भारत
2012 पाकिस्तान
2016  भारत
2018 भारत
2022 श्रीलंका 
2023 भारत

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News