PBKS vs RCB : निकोल्स पूरण चौथी बार 0 पर आऊट, बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

punjabkesari.in Friday, Apr 30, 2021 - 08:59 PM (IST)

नई दिल्ली : पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोल्स पूरण का सीजन में बल्ला पूरी तरह खामोश है। आई.पी.एल. शुरू होने से पहले टी-20, सी.पी.एल. में अच्छे खासे रन बना चुके पूरण रन बनाने के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। वह सीजन में चौथी बार 0 पर आऊट हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने आई.पी.एल. का एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। पूरण की बल्लेबाजी विफलता का नुकसान पंजाब को भी हो रहा है जिसके तहत पंजाब प्वाइंट टेबल में जूझता हुआ नजर आ रहा है। जानें पूरण के बनाए रिकॉर्ड्स के बारे में-

सीजन में निकोल्स पूरण
0 बनाम राजस्थान
0 बनाम चेन्नई
9 बनाम दिल्ली
0 बनाम हैदराबाद
- बनाम मुंबई
19 बनाम कोलकाता
0 बनाम बेंगलुरु

एक सीजन में 4 जीरो
2009 में हर्शल गिब्स
2011 में मिथुन मन्हास
2012 में मनीष पांडे
2020 में शिखर धवन
2021 में निकोलस पूरण

बता दें कि आई.पी.एल. इतिहास में पूरण के नाम पर 28 मैचों में 549 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनकी औसत करीब 25 तो स्ट्राइक रेट 157 रही। इस सीजन में वह सात मुकाबलों में 28 रन ही बना पाए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News