IPL 2025 : RCB vs MI मैच को लेकर रजत पाटीदार पर लगा जुर्माना
punjabkesari.in Tuesday, Apr 08, 2025 - 04:30 PM (IST)

मुम्बई : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रूपए जुर्माना लगा हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर सोमवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस पर जीत के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए यह जुर्माना लगाया गया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)2025 में आरसीबी पर पहली बार धीमे ओवर रेट अपराध के लिए जुर्माना लगा हैं। इससे पहले हार्दिक पंड्या, रियान पराग और ऋषभ पंत पर भी धीमे ओवर रेट के लिये जुर्माना लगा चुका हैं। पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई थी।
आईपीएल की आचार संहिता के तहत उन्हें धीमे ओवर रेट का दोषी करार देते हुए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। आरसीबी ने मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुम्बई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया था।