भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 11:52 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड को 372 रन से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीती। भारत की ये रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है जबकि न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी हार भी है।

भारत ने अपनी पहली पारी में 325 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 62 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 276 रन पर समाप्त घोषित की करते हुए न्यूजीलैंड को 540 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 167 पर सिमट गई और मैच व सीरीज गंवा बैठी। कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। न्यूजीलैंड ने अपने 12 प्रयासों में भारत में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। आइए कुछ अन्य रिकॉर्ड्स पर भी नजर डालते हैं - 

भारत की सबसे बड़ी जीत (रनों से) : 

372 बनाम न्यूजीलैंड, मुंबई 2021*
337 बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली 2015
321 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर 2016
320 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली 2008

न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी हार (रनों से) : 

372 रन बनाम भारत, मुंबई 2021*
358 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोबर्ग 2007
321 रन बनाम भारत, इंदौर 2016
299 रन बनाम पाक, ऑकलैंड 2001

भारत में सर्वाधिक टेस्ट विकेट :

350 अनिल कुंबले
300 रविचंद्रन अश्विन*
265 हरभजन सिंह
219 कपिल देव

घर पर सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट : 

48 मुथैया मुरलीधरन
49 रविचंद्रन अश्विन*
52 अनिल कुंबले
65 शेन वार्न
71 जिमी एंडरसन
76 स्टुअर्ट ब्रॉड

हार के बावजूद सर्वश्रेष्ठ मैच गेंदबाजी के आंकड़े :

14/225 - एजाज पटेल बनाम भारत, 2021*
13/132 - जवागल श्रीनाथ बनाम पाक, 1999
13/163 - सिडनी बार्न्स बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1902
13/217 - मर्व ह्यूजेस बनाम वेस्टइंडीज, 1988
13/244 - टॉम रिचर्डसन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1896

न्यूजीलैंड ने अपने 12 प्रयासों में भारत में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। पिछली बार उन्होंने 1988 में वानखेड़े में भारत में एक टेस्ट मैच जीता था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News