रोहित शर्मा की फिटनेस पर सहवाग ने उठाए सवाल, फैंस ने कहा - आपका फिटनेस कैसा था

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2020 - 04:58 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार सहवाग ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए उन्हें वाडा पाव कह दिया। सहवाग के रोहित शर्मा पर इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। 

PunjabKesari

सहवाग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें वह मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर बात करते हुए कह रहें हैं कि रोहित मैच नहीं खेल रहें है। लेकिन तो क्या हुआ अगर वाडा पाव चोटिल है। सहवाग ने रोहित को ही नहीं बल्कि मुंबई के बल्लेबाज सौरभ तिवारी को समोसा कहा है।

PunjabKesari

सहवाग का रोहित शर्मा और सौरभ तिवारी पर इस तरह का बयान लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने सहवाग की सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने रोहित की फिटनेस पर सवाल उठाने वाले सहवाग की फिटनेस पर ही सवाल उठा दिए।

गौरतलब हो कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपनी हेमस्ट्रिंग की चोट के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल पाए। उनकी जगह मुंबई की टीम की कप्तानी कॉयरान पोलार्ड कर रहें हैं। वहीं रोहित की जगह टीम में सौरभ तिवारी को मौका दिया गया है। मुंबई की टीम इस समय अंक तालिका में 14 अंको के साथ टॉप पर बनी हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News