श्रीलंका vs न्यूजीलैंड मैच में हादसा, कैच पकड़ते टकराए 2 फील्डर, लगी चोट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2019 - 11:59 AM (IST)

जालन्धर : श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें दूसरे टी-20 के दौरान जब पल्लिकेल के मैदान पर भिड़ रही थी तभी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज का कैच पकड़ते हुए श्रीलंका के दो फील्डर आपस में टकरा गए। टकराने से 20 साल के जयसूर्या को चोट आई है। वह हादसे के बाद काफी समय तक मैदान पर लेटे रहे। मेडिकल स्टाफ ने उन्हें फस्र्ट एड दी जिसके बाद वह चलने लायक हुए। श्रीलंकाई टीम के कप्तान लसिथ मलिंगा ने कहना है कि उनके दोनों फील्डर अब ठीक हैं।

दरअसल श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच हुए दूसरे टी-20 के दौरान स्थिति तब और रोचक हो गई थी जब न्यूजीलैंड को आखिरी चार गेंदों में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। ऐेसे समय में मिशेल सेंटनर ने वाइड लॉन्ग ऑन की ओर एक ऊंचा शॉट लगा दिया। लॉन्ग ऑन से शेहान जयसूर्या तो डीप मिडविकेट से कुशल मेंडिस कैच पकडऩे के दौड़े। जब तक दोनों कैच पकडऩे वह आपस में टकरा गए। वहीं, गेंद बाऊंड्री से पार जा गिरी। इसी छक्के के फायदा न्यूजीलैंड को यह हुआ कि वह मैच पर अपनी पकड़ बनाने में सफल हो गई। 

बता दें कि इससे पहले भी जयसूर्या मैदान पर जख्मी हो चुके हैं। दरअसल बांगलादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद श्रीलंकाई प्लेयर मेंडिस और जयसूर्या बाइक पर मैदान का चक्कर  लगा रहे थे। बाइक स्लिप होने के कारण दोनों मैदान पर गिर गए थे। दोनों को हलकी चोटें भी आई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News