IND vs NZ : न्यूजीलैंड में सूर्यकुमार यादव का ताबड़तोड़ शतक, यह बड़ा रिकॉर्ड बनाया
punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 04:45 PM (IST)

खेल डैस्क : माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर दर्शकों को सूर्यकुमार यादव का ताबड़तोड़ शतक देखने को मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया जब 9.1 ओवर में 69 रन ही बना सकी थी तभी सूर्यकुमार का तूफान आया। सूर्यकुमार ने अपना पहला पचासा 32 गेंदों पर लगाया था लेकिन अगला 19 गेंदों में लगाकर टीम इंडिया को 191 रन तक पहुंचा दिया। सूर्यकुमार ने अपनी पारी के दौरान 51 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। भारत के दिए 192 रन के लक्ष्य के आगे न्यूजीलैंड की टीम 126 रन पर ही सिमट गई।
170+ स्ट्राइक रेट के साथ 1000 रन
सूर्यकुमार यादव ऐसे पहले प्लेयर बन गए हैं जिन्होंने करियर के पहले 1000 रन 170 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। 150 की स्ट्राइक रेट से 7 प्लेयर पहले 1000 रन बना चुके हैं जबकि 20 प्लेयर 140 की स्ट्राइक रेट के साथ। इसी तरह 130 की स्ट्राइक रेट के साथ 48 तो 120 की स्ट्राइक रेट के साथ 77 प्लेयर यह रिकॉर्ड बना चुके हैं। सूर्यकुमार अपनी सुपरपावर के कारण सबसे मीलों आगे निकल गए हैं।
just Surya doing Surya things! 😅
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 20, 2022
Watch him in action in the 2nd #NZvIND T20I: https://t.co/uoQDFzDYe5!#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/BH13FTuTFl
2022 में सबसे ज्यादा छक्के
सूर्यकुमार के लिए साल 2022 सबसे जा रहा है। वह 67 छक्के लगा चुके हैं जोकि बाकी सभी बल्लेबाजों से ज्यादा है। इस लिस्ट में मोहम्मद वसीम 43 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर तो रोवमैन पॉवेल 39 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
another day, another Surya special 5️⃣0️⃣!
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 20, 2022
Keep watching the 🌟 batter in the 2nd #NZvIND T20I: https://t.co/uoQDFzDYe5#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/1Xp6FY1Q7x
सूर्यकुमार का टी-20 करियर
सूर्यकुमार के आगे आंकड़े देखें जाए तो यह शानदार नजर आ रहे हैं। वह अब तक 41 मैचों की 39 पारियों में 1395 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने मात्र 768 गेंदें खेली जिससे उनकी स्ट्राइक रेट 181 तक पहुंच गई। 45 की औसत से सूर्यकुमार ने 2 शतक और 12 अर्धशतक भी लगाए हैं।
this SKY has no limit! 🫡
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 20, 2022
Surya brings up his 💯 & guides #TeamIndia to a big total in the 2nd #NZvIND T20I.#NZvINDonPrime : https://t.co/uoQDFzDYe5#CricketOnPrime pic.twitter.com/ibIJVo2uXp