T20 WC 2026, IND vs PAK: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 10:09 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार 15 फरवरी 2026 को क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर देखने को मिलेगी, जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि ग्रुप स्टेज में जीत आगे की राह आसान बना सकती है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा हाई-वोल्टेज रहता है, लेकिन अगर टी20 क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डालें तो कहानी साफ तौर पर टीम इंडिया के पक्ष में दिखाई देती है। टीम इंडिया लगातार पांच मैच जीतकर इस मुकाबले में उतर रही है। हालांकि 1980 और 90 के दशक में पाकिस्तान का दबदबा रहा था, लेकिन टी20 फॉर्मेट और ICC टूर्नामेंट्स में भारत ने आधुनिक दौर की कहानी पूरी तरह बदल दी है।

हेड-टू-हेड टी20 वर्ल्ड कप में

कुल मैच: 8
भारत की जीत: 7
पाकिस्तान की जीत: 1

टी20 इंटरनेशनल हेड-टू-हेड

कुल मैच: 16
भारत की जीत: 13
पाकिस्तान की जीत: 3
टाई: 1 (भारत ने बॉल-आउट जीता), टी20 फॉर्मेट में भारत का दबदबा साफ नजर आता है।

मौसम रिपोर्ट: कोलंबो

दिन में बारिश की संभावना: 50 से 70 प्रतिशत, मैच समय (शाम 7 से 11 बजे): 36 से 62 प्रतिशत बारिश का अनुमान; बादल: लगभग 100 प्रतिशत, पूरी तरह ओवरकास्ट,तापमान: 23°C से 27°C; नमी: 75 से 80 प्रतिशत; अगर बारिश के कारण खेल रुका तो डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम अहम भूमिका निभा सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी को प्राथमिकता दे सकती है। छोटा मैच होने पर आक्रामक बल्लेबाजी और भी अहम हो जाएगी।

पिच रिपोर्ट: स्पिनर्स का रहेगा बोलबाला

आर. प्रेमदासा की काली मिट्टी वाली पिच परंपरागत रूप से धीमी और दो गति वाली रही है। इस मैच में भी इस्तेमाल की हुई सतह पर खेल होने की संभावना है, जिससे स्पिनरों को मदद मिल सकती है। पिच की खासियत: धीमी और दो गति वाली विकेट, 
उंगली और कलाई दोनों तरह के स्पिनरों को ग्रिप,मिडिल ओवर में रन बनाना मुश्किल, इस्तेमाल की हुई सतह पर अतिरिक्त टर्न। तेज गेंदबाजों के लिए केवल रफ्तार कारगर नहीं होगी। कटर, क्रॉस-सीम और गति में बदलाव ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं।

संभावित प्लेइंग 11

भारत : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव/अर्शदीप सिंह

पाकिस्तान : सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News