तेपे सिगमन सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज – गुकेश को हराकर अर्जुन नें की वापसी
punjabkesari.in Monday, May 08, 2023 - 07:29 AM (IST)

मालमो,स्वीडन ( निकलेश जैन ) तेपे सिगमन सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दो हार के बाद ख़िताबी दौड़ मेँ काफी पीछे नजर आ रहे दूसरे वरीय भारत के ग्रांड मास्टर अर्जुन एरिगासी नें चौंथे राउंड मेँ टूर्नामेंट मेँ सबसे आगे चल रहे हमवतन डी गुकेश पर जोरदार जीत दर्ज करते हुए वापसी की है । सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए अर्जुन नें राय लोपेज ओपनिंग से खेल की शुरुआत की और गुकेश नें अपने चित परिचित अंदाज मेँ अपने राजा की ओर से ही आक्रमण शुरू कर दिया पर अर्जुन की तेज चालों नें गुकेश को समय मेँ काफी पीछे छोड़ दिया और खेल की 32 वी चाल मेँ जब गुकेश की घड़ी मेँ सिर्फ 2 मिनट रह गए वह ऊंट की गलत चाल चल गए और फिर अर्जुन नें अपना हाथी बलिदान करते हुए 38 चालों मेँ बाजी अपने नाम कर ली । चौंथे राउंड के अन्य तीन मुक़ाबले बेनतीजा रहे , के अभिमन्यु मिश्रा नें स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस से , जर्मनी के विन्सेंट केमर नें इज़राइल के बोरिस गेलफंड और रूस के पीटर स्वीडलर नें नीदरलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट से मुक़ाबला ड्रॉ खेला । अब अगले राउंड मेँ गुकेश के सामने अभिमन्यु मिश्रा तो अर्जुन के सामने जॉर्डन होंगे ।
देखे अर्जुन की गुकेश पर जीत का विश्लेषण - हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से
Rank after Round 4
Rk. | Name | FED | Rtg | TB1 | |
1 | GM | Svidler, Peter | FID | 2683 | 3 |
GM | Mishra, Abhimanyu | USA | 2550 | 3 | |
3 | GM | Grandelius, Nils | SWE | 2664 | 2,5 |
GM | Gukesh, D | IND | 2732 | 2,5 | |
5 | GM | Erigaisi, Arjun | IND | 2701 | 2 |
6 | GM | Van Foreest, Jorden | NED | 2689 | 1,5 |
7 | GM | Keymer, Vincent | GER | 2700 | 1 |
8 | GM | Gelfand, Boris | ISR | 2678 | 0,5 |