धवन-रोहित फेल हुए तो कप्तान कोहली ने जड़ा 42वां शतक, 5 और रिकॉर्ड भी बनाए

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2019 - 10:36 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्रिनिदाद के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में शानदार शतक जड़कर अपनी जोरदार फॉर्म का सबूत दे दिया। क्रिकेट विश्व कप में लगातार पांच अर्धशतक लगाकर चर्चा बटोरने वाले विराट कोहली ने भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा के जल्दी आऊट होने के बाद से भारतीय पारी को संभाला। कोहली ने पहले पंत तो बाद में अय्यर के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया।

virat-kohli-hit-42th-hundred-against-west-indies-in-2nd-odi

कोहली ने 112 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना 42वां शतक लगाया। विराट कोहली पहले ही वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक के मामले में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। पहले नंबर पर 49 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर बने हुए हैं। अब कोहली धीरे-धीरे सचिन के रिकॉर्ड की ओर ही बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। बहरहाल कोहली ने इस शतक के साथ ही भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में भी पहुंचा दिया। 

कोहली ने इसके साथ ही किसी एक टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दो हजार मात्र 34 पारियों में पूरे किए जोकि रिकॉर्ड है। 
एक टीम के खिलाफ कम पारियों में 2 हजर रन

virat-kohli-hit-42th-hundred-against-west-indies-in-2nd-odi
34 विराट कोहली बनाम वैस्टइंडीज
37 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया
40 सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
44 विव रिचड्र्स बनाम ऑस्ट्रेलिया
44 विराट कोहली बनाम श्रीलंका
45 एमएस धोनी बनाम श्रीलंका

रोहित के साथ भी रिकॉर्ड बनाया
8227 सचिन तेंदुलकर - सौरव गांगुली
4729 रोहित शर्मा - विराट कोहली
4727 रोहित शर्मा - शिखर धवन
4387 सचिन तेंदुलकर - शिखर धवन
4332 राहुल द्रविड़ - सौरव गांगुली

एक टीम के लिए सर्वाधिक शतक

virat-kohli-hit-42th-hundred-against-west-indies-in-2nd-odi
9 सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
8 सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका
8 विराट कोहली बनाम श्रीलंका
8 विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया
8 विराट कोहली बनाम वैस्टइंडीज

कप्तान के तौर पर किसी टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक
6 विराट कोहली बनाम वैस्टइंडीज
5 रिकी पोंटिंग बनाम न्यूजीलैंड
4 रिकी पोंटिंग बनाम इंगलैंड
4 रिकी पोंटिंग बनाम इंडिया
4 एबी डिविलियर्स बनाम इंडिया

भारत की ओर से वनडे में सर्वाधिक रन

virat-kohli-hit-42th-hundred-against-west-indies-in-2nd-odi
18426 सचिन तेंदुलकर
11366 विराट कोहली (80 रन बनाते ही)
11363 सौरव गांगुली
10768 राहुल द्रविड़
10599 महेंद्र सिंह धोनी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Related News