विश्व यूथ शतरंज चैंपियनशिप– 64 देशो के 462 खिलाड़ी कर रहे  मुंबई में प्रतिभागिता

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2019 - 10:41 PM (IST)

मुंबई ( निकलेश जैन ) पहली बार भारत मे आयोजित हो रही विश्व यूथ शतरंज चैंपियनशिप में भारत के पास तीन आयु वर्गो अंडर 14,अंडर 16 और अंडर 18 के छह विश्व खिताब जीतने के मौके होंगे और देखना होगा की भारतीय खिलाड़ी अपनी सरजमीं पर कैसा प्रदर्शन करते है । मुंबई में 64 देशो से आए हुए 462 खिलाड़ियों के बीच हो रही इस विश्व चैंपियनशिप में दुनिया भर के शतरंज महारथियों में भविष्य के कई विजेता छिपे हुए है । 
प्रतियोगिता में अंडर 18 सबसे कठिन वर्ग है और इसमें भारत की नजर दूसरे वरीय 14 वर्षीय आर प्रग्गानंधा ,पांचवे वरीय पी इनियान ,आठवे वरीय अर्जुन कल्याण पर रहेगी ,इस वर्ग के टॉप सीड अर्मेनिया के सरासयान शांत है । 
अंडर 18 बालिका वर्ग में भारत की वन्तिका अग्रवाल को छठी वरीयता ,हर्षणी ए को ग्यारहवीं वरीयता तो प्रियांका के को पंद्रहवीं वरीयता दी गयी है इस वर्ग में शीर्ष वरीय रूस की शुवलोवा पोलिना है । 
इसी प्रकार अंडर 16 बालक वर्ग में भारत की उम्मीद अरोण्यक घोष ,राजा ऋत्विक , बालिका वर्ग में मृदुल देहांकर ,साइना सोनालिका ,अंडर 14 वर्ग में श्रीशवन मरलाक्षिकारी ,प्रणव आनंद तो बालिका वर्ग में दिव्या देशमुख ,रक्षिता रवि से भारत को पदक की उम्मीद रहेगी । 
शुरुआती दो राउंड के बाद लगभग सभी भारतीय सितारे अपने पहले दोनों राउंड जीतकर तीसरे दौर में पहुँच गए है । 

Federation statistics

No.   FED Federation Count
1   ARM Armenia 8
2   AUS Australia 5
3   AUT Austria 2
4   AZE Azerbaijan 9
5   BAN Bangladesh 6
6   BEL Belgium 5
7   BLR Belarus 3
8   BRA Brazil 2
9   BUL Bulgaria 4
10   CAN Canada 11
11   CHI Chile 5
12   CHN China 6
13   COL Colombia 6
14   CRO Croatia 4
15   CZE Czech Republic 6
16   DEN Denmark 1
17   ENG England 3
18   EST Estonia 5
19   FIN Finland 2
20   FRA France 3
21   GEO Georgia 8
22   GER Germany 9
23   HUN Hungary 4
24   IND India 146
25   IRI Iran 6
26   IRL Ireland 1
27   ISR Israel 1
28   ITA Italy 6
29   JAM Jamaica 1
30   KAZ Kazakhstan 9
31   KGZ Kyrgyzstan 6
32   LAT Latvia 6
33   LTU Lithuania 5
34   LUX Luxembourg 1
35   MAC Macau 1
36   MAR Morocco 1
37   MAS Malaysia 5
38   MGL Mongolia 4
39   NAM Namibia 5
40   NED Netherlands 3
41   NEP Nepal 6
42   NOR Norway 9
43   PER Peru 1
44   POL Poland 14
45   ROU Romania 6
46   RSA South Africa 8
47   RUS Russia 16
48   SCO Scotland 3
49   SGP Singapore 1
50   SLO Slovenia 1
51   SRB Serbia 6
52   SRI Sri Lanka 10
53   SUI Switzerland 5
54   SVK Slovakia 6
55   THA Thailand 2
56   TPE Chinese Taipei 6
57   TUR Turkey 4
58   UAE United Arab Emirates 7
59   UKR Ukraine 4
60   USA United States of America 15
61   UZB Uzbekistan 4
62   VIE Vietnam 2
63   WLS Wales 1
64   ZIM Zimbabwe 1
Total       462

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News