युवराज सिंह संधू ने खिताब बरकरार रखा

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 08:35 PM (IST)

डिगबोई (असम) : चंडीगढ के युवराज सिंह संधू ने आठ अंडर 64 का स्कोर करके इंडियन आइल सर्वो मास्टर्स गोल्फ में दो शॉट से जीत दर्ज करके अपना खिताब कायम रखा। युवराज ने यहां पिछले साल पहला पीजीटीआई खिताब जीता था। उन्होंने कुल 17 अंडर 271 का स्कोर करके अशोक कुमार के एक पीजीटीआई सत्र में पांच खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

संधू के नाम अब 8 पेशेवर खिताब हैं जिनमें 6 पीजीटीआई मुख्य टूर पर जीते हैं। उन्होंने जीत के साथ 11,25,000 का चेक भी हासिल किया जिससे इस सत्र में उनकी कमाई 62,39,768 रुपए हो गई। मनु गंडास दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेटर नोएडा के अर्जुन शर्मा तीसरे स्थान पर रहेे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News