युजी-धनश्री ने रिलीज की अपनी शादी की वीडियो : लैग स्पिनर की मस्ती देखकर हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Saturday, Apr 03, 2021 - 06:10 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने अपनी शादी की वीडियो ऑनलाइन रिलीज कर दी है। दोनों ने बीते साल दिसंबर में शादी की थी। अब युजी आई.पी.एल. में रॉयल चैलेंजर्स  बेंगलुरु के लिए बिजी हो जाएंगे। इस बीच उन्होंने धनश्री के साथ शादी की वीडियो अपलोड कर एक बार फिर से चर्चा बटोर ली है। वीडियो में यह लैग स्पिनर अपनी शादी पर खूब मस्ती करते हुए दिख रहा है। देखें वीडियो-


बता दें कि भारतीय लैग स्पिनर युजी चहल लंबे समय से बॉलीवुड कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को डेट कर रहे थे। हालांकि इसकी खबरों उन्होंने कभी जनतक नहीं की थी। बीते साल ही युजी ने धनश्री के साथ सगाई की खबरें अपडेट की थीं। फैंस को उम्मीद थी कि दोनों शादी के लिए कुछ वक्त लेंगे। क्योंकि धनश्री अपनी कोरियोग्राफिंग के काम में काफी बिजी रहती हैं। लेकिन इस बीच दोनों ने समय निकाला और शादी कर ली।

धनश्री अभी भी युजी चहल के साथ ही हैं। आई.पी.एल. में वह एक बार फिर से ग्लैमरस का तड़का लगाएगी। आई.पी.एल. के दौरान वैसे भी क्रिकेटर वेग्स खूब चर्चा में रहती हैं। धनश्री इस बार फिर से चर्चा बटोरने में सफल रह सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News