आज ही के दिन डीविलियर्स ने बनाया था ऐसा बड़ा रिकाॅर्ड, जिसका टूटना है मुश्किल

punjabkesari.in Thursday, Jan 18, 2018 - 03:20 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल): दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों की बात हो आैर दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स का जिक्र ना हो यह भला कैसे हो सकता है। डीविलियर्स अपनी तूफानी बल्लेबाजी आैर स्वीप शॉट की बदाैलत क्रिकेट जगत में मशहूर हैं। फैंस ज्यादातर उनके स्वीप शॉट के मुरीद हैं, इसीलिए उनको 'मास्टर 360 डिविलियर्स' कहा जाता है। उन्होंने आज ही के दिन यानी 18 जनवरी, 2015 को एक ऐसा बड़ा रिकाॅर्ड बनाया था, जिसका टूटना मुश्किल नजर आता है।
PunjabKesari
क्या है वो रिकाॅर्ड?
इस दिन डिविलियर्स ने 44 गेंदों में 149 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 16 छक्के आैर 9 चाैके शामिल रहे। उनकी इस पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने अपने 100 रन 31 गेंदों में पूरे कर लिए थे आैर इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने जोहानसवर्ग स्टेडियम में विंडीज के खिलाफ यह पारी खेली थी। डीविलियर्स ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोरी एंडरसन को पछाड़ यह रिकाॅर्ड बनाया था। एंडरसन ने 1 जनवरी, 2014 को विंडीज के खिलाफ हुए वनडे मैच में 36 गेंदों में शतक जड़ा था। ऐसा लग रहा था कि एंडरसन का यह रिकाॅर्ड आसानी से नहीं टूटेगा, लेकिन डीविलियर्स ने साल बाद उनसे तेज शतक लगा दिया।  

डीविलियर्स की तूफानी पारी से विंडीज खेमा पस्त
डिविलियर्स की इस रिकाॅर्ड तूफानी पारी की बदाैलत विंडीज खेमा पूरी तरह से पस्त होता दिखाई दिया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डीविलियर्स के अलावा ओपनर जोड़ी हाशिम अमला(153 आैर रिली रोसोउ(128) की शतकीय पारी की बदाैलत 50 ओवर में 2 विकेट के नुक्सान पर 439 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज ने तेज खेलना शुरू तो किया लेकिन अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। विंडीज की टीम 7 विकेट पर 291 रन ही बना सकी आैर अफ्रीका ने यह मैच 148 रनों से जीत लिया।
PunjabKesari

वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज-
नाम                          गेंदें          खिलाफ               कब

1. एबी डीविलियर्स-     31            विंडीज          8/01/2015

2. कोरी एंडरसन-        36            विंडीज          01/01/2014

3. शाहिद अफ्रीदी-       37           श्रीलंका         04/10/1996

4. मार्क बाउचर-         44          जिंम्बाब्वे       20/09/2006

5. ब्राॅयन लारा-           45          बांग्लादेश        09/10/1999


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News