बील मास्टर्स शतरंज – लिम बने विजेता , गुकेश को तीसरा स्थान
punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 12:37 PM (IST)

बील, स्विट्जरलैंड ( निकलेश जैन ) वियतनाम के ले कुयांग लिम नें बेल मास्टर्स क्लासिकल शतरंज का खिताब जीत लिया है अंतिम राउंड में अपने करीबी प्रतिद्वंदी रूस के आन्द्रे एसीपेंकों से अपनी बाजी ड्रॉ खेलते हुए उन्होने क्लासिकल , रैपिड और ब्लिट्ज़ को मिलाकर 35.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल कर लिया जबकि एसीपेंकों कुल 32.5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर रहे ।
भारत के 16 वर्षीय ग्रांड मास्टर डी गुकेश नें बेल मास्टर्स क्लासिकल शतरंज में तीसरे स्थान हासिल किया उन्हे अंतिम राउंड में यूएई के सालेम सालेह से हार का सामना करना पड़ा । प्रतियोगिता के दौरान गुकेश नें 2700 रेटिंग का आंकड़ा पार कर एक नया इतिहास भी रचा और ऐसा करने वाले छठे और सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बने ।
अन्य खिलाड़ियों में उज्बेकिस्तान के वर्तमान विश्व रैपिड चैम्पियन अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक 26.5 अंको के साथ चौंथे , यूएई के सालेम सालेह 26 अंको के साथ पांचवें , यूएसए के गाटा कामस्की 23.5 अंको के साथ सातवे ,अजरबैजान के अर्कडीज़ 20.5 अंको के साथ सातवे और जर्मनी के विन्सेंट केमर 19 अंको के साथ आठवे स्थान पर रहे ।
Final standings:
Rank |
Player |
Classic |
Rapid |
Blitz |
Total |
1 |
Quang Liêm Le |
17½ |
11 |
7 |
35½ |
2 |
Andrey Esipenko |
15½ |
10 |
7 |
32½ |
3 |
Dommaraju Gukesh |
15 |
7 |
7½ |
29½ |
4 |
Nodirbek Abdusattorov |
9½ |
9 |
8 |
26½ |
5 |
Saleh Salem |
11 |
7 |
8 |
26 |
6 |
Gata Kamsky |
14 |
1 |
8½ |
23½ |
7 |
Arkadij Naiditsch |
12½ |
6 |
2 |
20½ |
8 |
Vincent Keymer |
6 |
5 |
8 |
19 |
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नए सर्वेक्षण में खुलासा, बाइडेन लोकप्रियता मामले में ट्रंप से 10 अंक पिछड़े

Parivartini Ekadashi: आज करें ये उपाय, श्री हरि की कृपा से खुशियां खटखटाएंगी आपका द्वार

Pitru Paksha 2023 | इस दिन से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत, जानें तर्पण विधि

Delhi Ramlila news: रामलीला कमेटियों ने माना भाजपा का प्रस्ताव