चहल की पत्नी धनश्री ने अनोखे अंदाज में मनाया करवाचौथ, शेयर किया वीडियो

punjabkesari.in Friday, Oct 14, 2022 - 02:52 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: गुरुवार को करवाचौथ का त्योहार पूरे देश में मनाया गया। इस त्योहार में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की लंबी उम्र के लिए उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने भी करवा चौथ का व्रत रखा और उन्होंने अनोखे तरीके ने इस त्योहार को मनाया। चहल आगामी टी 20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं, जबकि उनकी पत्नी धनश्री भारत में हैं। यह जोड़ी करवाचौथ मनाने के लिए एक वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़ी। 

अनोखे अंदाज में मनाए गए इस करवाचौथ का वीडियो धनश्री ने सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया। साझा की गई क्लिप में, इस कपल को एक साथ कुछ मज़ेदार समय बिताते हुए देखा जा सकता है। धनश्री ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- "इंडिया से ऑस्ट्रेलिया वाला करवाचौथ।" 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

सोशल मीडिया पर यह कपल अक्सर ऐक्टिव रहता है। चहल और धनश्री रील्स और पोस्ट की वजह से अपने प्रशंसकों के बीच काफी पापुलर हैं। वे अक्सर वीडियो पोस्ट करते हैं, जहां उन्हें एक साथ डांस करते देखा जा सकता है।धनश्री वर्मा एक डांस कोरियोग्राफर हैं और सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोअर्स हैं, जबकि युजवेंद्र चहल भारतीय स्पिन गेंदबाज हैं।

गौर हो कि थोड़े समय पहले सोशल मीडिया पर इस कपल के तलाक की अफवाहों का दौर चल रहा था। इसी बीच चहल ने कहा था कि वे उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें। एक इंस्टाग्राम स्टोरी में चहल ने लिखा, "आप सभी से अनुरोध है कि हमारे रिश्ते से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News