जूनियर हॉकी राष्ट्रीय के सेमीफाइनल में पहुंचे चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा

punjabkesari.in Thursday, Dec 23, 2021 - 01:37 PM (IST)

कोविलपट्टी (तमिलनाडु) : चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज कर हॉकी इंडिया जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंतिम चार में ओडिशा का सामना चंडीगढ़ से होगा जबकि उत्तर प्रदेश की भिड़ंत हरियाणा से होगी। 

बुधवार को पहले क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ ने पंजाब को 3-2 से शिकस्त दी। विजेता टीम के लिये रोहित ने 44वें और 51वें मिनट में दो गोल दागे जबकि सुमित ने आठवें मिनट में गोल किया। पंजाब की ओर से सिमरनजोत ने 22वें और राजिंदर सिंह ने 45वें मिनट में गोल किए। 

हरियाणा ने दीपक (चौथे, 27वें और 46वें मिनट) की हैट्रिक और अमनदीप (चौथे और 32वें मिनट में) के दो गोल की मदद से घरेलू टीम तमिलनाडु पर 7-3 से जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 9-0 से रौंद दिया। उसके लिए शारदा नंद तिवारी ने पांच गोल किए। ओडिशा ने बिहार पर 4-1 से जीत हासिल की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News