सबसे महंगे बिके कमिंस, लेकिन नहीं तोड़ पाए युवराज का रिकाॅर्ड; अभी भी युवी हैं नंबर 1

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 05:29 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे उंची बोली लगाकर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पैट कमिंस को 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा। सबसे महंगे बिकने के बाद भी वह पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह का सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकाॅर्ड नहीं तोड़ पाए और युवी अब भी आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नम्बर 1 पर हैं। 

युवराज को साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 16 करोड़ की सबसे उंची बोली लगाकर खरीदा था और आईपीएल में ये रिकाॅर्ड बोली है। इस बार की आईपीएल में रिकाॅर्ड बोली कमिंस पर लगी। उनके अलावा टाॅप सबसे सबसे महंगे खिलाड़ियों में विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं पीयूष चावला सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय रहे जबकि उनके अलावा कोई भारतीय फ्रेंचाइजियों को बड़ी बोली के लिए इमप्रेस नहीं कर पाया। चावला पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.75 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। 

आईपीएल 2020 नीलामी में सबसे महंगे बिके ये पांच खिलाड़ी 

नाथन कुल्टर नाइल - 8 करोड़, मुंबई इंडियंस 

शेल्डन कॉटरेल - 8.50 करोड़, किंग्स इलेवन पंजाब 

क्रिस मॉरिस - 10 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 

ग्लेन मैक्सवेल - 10.75 करोड़, किंग्स इलेवन पंजाब 

पैट कमिंस - 15.50 करोड़, कोलकाता नाइटराइडर्स 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News