डीविलियर्स ने लगाए 2 गगनचुंबी छक्के, मुंबई के खिलाफ ठोकी लगातार तीसरी फिफ्टी; देखें वीडियो
punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 10:36 AM (IST)

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान विस्फोटक पारी खेली। डीविलियर्स के बल्ले से इस दौरान 4 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले लेकिन मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर लगाए गए छक्कों ने सभी का दिल जीत लिया। पूरी लय में नजर आ रहे डीविलियर्स ने दोनों गेंदबाजों को पुल शॉट मारा। देखें वीडियो-
ABD gave perfect treat for the RCB fans.❌
— ViNiTh (@Vinith_Offl) September 28, 2020
ABD gave perfect treat for the IPL fans.✅
#ABDevilliers pic.twitter.com/det6ZtWgww
डीविलियर्स ने इसके साथ ही मुंबई के खिलाफ लगातार तीसरी फिफ्टी भी पूरी की। खास बात यह रही कि डीविलियर्स की इन तीनों पारियों में उनकी स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर रही।
एबी डीविलियर्स बनाम मुंबई पिछली 5 पारियां
43 (27) वानखेड़े, 2017
1 (2) वानखेड़े, 2018
70 (41)* बेंगलुरु, 2019
75 (51) मुंबई, 2019
55*(24)* दुबई, 2020
अंतिम 5 ओवरों में ठोके 78 रन
मुंबई के खिलाफ एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी ने आखिरी पांच ओवरों में 78 रन बनाए। यह आरसीबी का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।
88 आर.सी.बी. बनाम मुंबई, 2015
82 दिल्ली बनाम मुंबई, 2019
78 आर.सी.बी. बनाम मुंबई 2020
आरसीबी ने ऐसे बढ़ाई पारी
ओवर 1-6 : 59/0 (रन रेट 9.83)
ओवर 7-13 : 37/2 (रन रेट 5.28)
ओवरसीज 14-20 : 105/1 (रन रेट 17.50)
डीविलियर्स ने आखिरी ओवरों में तेजतर्रार पारी खेली जिसकी बदौलत आरसीबी ने आखिरी छह ओवरों में ही 105 रन बना दिए। प्रत्येक ओवर की औसत 17.50 रही।