VIDEO: प्रैक्टिस के दौरान रोहित ने जड़ा 95 मीटर का लंबा छक्का, चलती बस पर गिरी गेंद

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 10:02 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल शुरू होने में केवल 9 दिनो का समय बचा है। वही सभी टीमों ने अपनी तैयारियों में लगी हुई है। ऐसे में मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां उन्होंने अभ्यास के दौरान एक लंबा छक्का जड़ दिया। जिसे फैंस देखकर हैरान रह गए।

🙂 Batsmen smash sixes
😁 Legends clear the stadium
😎 Hitman smashes a six + clears the stadium + hits a moving 🚌#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @ImRo45 pic.twitter.com/L3Ow1TaDnE

— Mumbai Indians (@mipaltan) September 9, 2020

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा- बल्लेबाज छक्के जड़ते हैं, लीजेंड्स स्टेडियम के बाहर पहुंचाते हैं। हिटमैन सिक्स जड़ते हैं, स्टेडियम के पार पहुंचाते हैं और चलती बस पर जड़ते हैं। बता दें, इस वीडियो में हिटमैन नेट्स में प्रैक्टिस हुए करते दिखाई पड़ रहे है। जहां उन्होंने ट्रेनिंग सेशन के दौरान रोहित ने 95 मीटर लंबा छक्का जड़ा। यह छक्का स्टेडियम को पार करते हुए आबू धाबी में चल रही एक बस की छत पर जाकर गिरा। 

PunjabKesari
गौरतलब है कि इस बार टीम के सीनियर तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल सीजन 13 नहीं खेल रहे है। हालांकि हिटमैन की कप्तानी की बात करें तो उन्होंने  मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाने वाली इकलौती टीम है। मुंबई 2013, 2015, 2017 और 2019 में चैंपियन बन चुकी है। पिछले से मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम इस प्रकार हैं: रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, जयंत यादव, आदित्य तारे, अनुकूल रॉय, धवल कुलकर्णी, क्विंटन डिकॉक, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पेटिंसन,मिशेल मैकक्लाघेन, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, नाथन कूल्टर नाइल, मोसिन खान, दिग्विजय देशमुख।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News