IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में भारत को हराया, टीम इंडिया के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
punjabkesari.in Sunday, Nov 16, 2025 - 02:43 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में तीसरे दिन रविवार को यहां भारत को 30 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की। इस हार के साथ ही भारत के नाम कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गए हैं जिसमें सबसे कम लक्ष्य को भेद ना कर पाना शामिल हैं।
भारत द्वारा हासिल न कर पाने वाला सबसे कम लक्ष्य
120 बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन 1997
124 बनाम दक्षिण अफ्रीका, ईडन गार्डन्स 2025
147 बनाम न्यूजीलैंड, वानखेड़े 2024
176 बनाम श्रीलंका, गॉल 2015
193 बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स 2025
194 बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन 201
दक्षिण अफ्रीका द्वारा सफलतापूर्वक बचाव किया गया सबसे कम लक्ष्य
117 बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 1994
124 बनाम भारत, ईडन गार्डन्स 2025
146 बनाम पाकिस्तान, फैसलाबाद 1997
177 बनाम श्रीलंका, कैंडी 2000
भारत में टेस्ट मैचों में सफलतापूर्वक बचाव किया गया सबसे कम लक्ष्य
107 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वानखेड़े 2004
124 दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, ईडन गार्डन्स 2025
147 न्यूज़ीलैंड बनाम भारत, वानखेड़े 2024
170 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद 1996
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट
मैच की बात करें तो भारत के सामने 124 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम 35 ओवर में 93 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने चार विकेट लिए। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 153 रन बनाकर 123 रन की बढ़त हासिल की थी। उसकी तरफ से कप्तान तेम्बा बावुमा ने नाबाद 55 रन बनाए। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने चार विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 159 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त हासिल की थी।

