Happy B'Day Neeraj Chopra : भारत के सबसे महान ट्रैक एंड फील्ड स्टार की टॉप 5 उपलब्धियां

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 05:02 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क:  भारत के भाला फेंक(जैवलिन थ्रो) स्टार नीरज चोपड़ा आज 25 साल के हो गए। उनका जन्म 24 दिसंबर,1997 को पानीपत,हरियाणा में हुआ था। भारत में हरियाणा का गोल्डन बॉय आज देश में एक बड़े नायक हैं, उन्होंने अपने समर्पण और कड़ी मेहनत की बदौलत देश के लिए कई सम्मान लाए हैं। नीरज ने वैश्विक पटल पर भारत का नाम रोशन किया है। वह जैवलिन में एक चैंपियन और सबसे बड़े रोल मॉडल में से एक है, लेकिन इसके अलावा वह बहुत ही विनम्र व्यक्ति है। उम्मीद है कि नीरज के लिए साल 2023 पिछले सालों की तरह ही शानदार साबित होगा। उनहोंने अब तक के शानदार करियर में कई शीर्ष उपलब्धियों हासिल की हैं।

नीरज चोपड़ा की टॉप 5 उपलब्धियां

1. नीरज चोपड़ा का ओलंपिक स्वर्ण

PunjabKesari

7 अगस्त, 2021 को कौन भूल सकता है, जब नीरज चोपड़ा ओलंपिक खेलों में भारत के केवल दूसरे व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता और खेलों में कोई भी पदक जीतने वाले पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 87.58 मीटर के प्रतिष्ठित थ्रो के साथ यह कारनामा किया।

2. नीरज चोपड़ा के नाम जूनियर चैंपियनशिप में विश्व रिकॉर्ड है

PunjabKesari

नीरज चोपड़ा ने पोलैंड में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 86.48 मीटर फेंक कर सुर्खियां बटोरीं। यह उस समय नया U-20 विश्व रिकॉर्ड भी था। उन्होंने इस प्रदर्शन के साथ विश्व भाला फेंक में अपनी घोषणा की, उन्होंने लातविया के जिगिस्मंड्स सिरमाइस के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार कर लिया, जो 84.69 मीटर था। 

3. नीरज चोपड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं

PunjabKesari

नीरज ने पिछले साल दो बार अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था और वर्तमान में पुरुष वर्ग में 89.94 मीटर की दूरी के साथ भाला फेंक रिकॉर्ड रखते हैं, जिसे उन्होंने स्टॉकहोल्ड डायमंड लीग में फेंका था। इस साल वह 90 मीटर के मायावी निशान को पार करने का लक्ष्य रखेंगे, जो एक भाला एथलीट की महानता का प्रतीक है।

4. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय नीरज चोपड़ा

PunjabKesari

नीरज चोपड़ा ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में इतिहास लिखा, जब वह विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय और भारत के पहले पुरुष ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने। उन्होंने 88.13 मीटर की दूरी फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया और विश्व पदक के अपने सपने को पूरा करते हुए रजत पदक हासिल किया। नीरज से पहले, अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था।

5.नीरज चोपड़ा की डायमंड लीग की सफलता

PunjabKesari

झोली में गोल्ड मेडल लेकर नीरज चोपड़ा के लिए साल 2021 कमाल का रहा, लेकिन 2022 भी उतना ही उनके लिए अच्छा रहा। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स रजत और साथ ही डायमंड लीग में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 89.94 मीटर के थ्रो के साथ ऐसा किया, जो आज तक का सर्वश्रेष्ठ है। 90 मीटर के मायावी निशान से सिर्फ 0.6 मीटर चूक गए। वह ग्रेनाडा के प्रतिद्वंद्वी एंडरसन पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 90.31 मीटर की दूरी फेंकी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News