LPGA टूर्नामेंट: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक संयुक्त 30वें स्थान पर खिसकी

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 04:52 PM (IST)

शंघाई: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक शुक्रवार को यहां बुईक 'एलपीजीए' टूर्नामेंट के दूसरे दौर में एक ओवर 73 के कार्ड से संयुक्त 22वें स्थान से खिसककर संयुक्त 30वें स्थान पर पहुंच गई। अदिति ने पहले दौर में 71 का कार्ड खेला था और अब 36 होल में वह इवन पार पर हैं। सेई यंग किम 10 अंडर के कुल स्कोर से शीर्ष पर चल रही हैं जबकि अरिया जुटानुगम नौ अंडर से संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।
PunjabKesari
फ्लोरिडा में र्शिमला निकोलट 'एलपीजीए' क्वालीफाइंग स्कूल में 36 होल में चार अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर चल रही थीं। लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं और 77-74 के कार्ड से क्वालीफाइंग सीरीज के अंतिम चरण में प्रवेश नहीं कर सकीं। वह तीन ओवर 291 से संयुक्त 56वें स्थान पर रहीं।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News