जोस बटलर ने खेली धुआंधार अर्धशतकीय पारी, अपने नाम किए ये रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 09:54 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल क्वालिफायर के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए। बटलर की इस पारी के बदौलत ही राजस्थान ने गुजरात के सामने 188 रन का स्कोर बना पाई। बटलर ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी के साथ कई रिकॉर्ड भी बना लिए हैं।

8 हजार रन बनाने वाले तीसरे इंग्लिश बल्लेबाज

गुजरात टाइटंस के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान जोस बटलर ने अपने टी20 करियर में 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं। बटलर से पहले एलेक्स हेल्स और ल्यूक राईट ही टी20 फॉर्मेट में 8 हजार से अधिक रन बना पाए हैं। अब इस लिस्ट में बटलर का नाम भी आ चुका है। टी20 फॉर्मेट में बटलर के अब 8015 रन हो गए हैं। 

राजस्थान रॉयल्स के लिए पूरे किए 2 हजार रन

जोस बटलर ने अपनी इस पारी के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए 2 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। बटलर से पहले अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन और शेन वॉटसन इस आंकड़े को छू चुके हैं। बटलर के नाम अब राजस्थान के लिए 2095 रन हो गए हैं।

एक सीजन में पूरे किए 100 बाउंड्रीज

इस सीजन में जोस बटलर ने 700 से अधिक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आ गए हैं। इस साल आईपीएल में जोस बटलर ने 108 बाउंड्रीज लगा दी हैं। वह एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट ने साल 2016 में 122 बाउंड्रीज लगाई थी।

आईपीएल में विदेशी खिलाड़ी द्वारा सर्वोच्च स्कोर

117: शेन वॉटसन बनाम सनराईजर्स हैदराबाद (2018)
93: डेविड वार्नर बनाम गुजरात लायंस (2016)
89: क्रिस गेल बनाम मुंबई इंडियंस (2011)
89: जोस बटलर बनाम गुजरात टाइटंस (2022)*

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन

973 - कोहली 2016 में
848 - वार्नर 2016 में
735 - विलियमसन 2018 में 
733 - क्रिस गेल 2012 में 
733 - माइक हसी 2013 में 
718 - जोस बटलर 2022 में 
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News