KXIP vs MI : हार्दिक के लंबे छक्के देख खुश हुए कैरोन पोलार्ड, कही खास बात

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2020 - 12:05 AM (IST)

नई दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मिली जीत में मुंबई के कैरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या ने भी बराबर योगदान डाला। दोनों ने आखिरी चार ओवरों में अपनी टीम के लिए 89 रन जोड़े। जिससे पंजाब के पास 194 रनों का लक्ष्य आ गया। पोलार्ड ने मैच में 20 गेंदों में 49 रन बनाए जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड हासिल करने के बाद पोलार्ड ने कहा- यहां अच्छा लग रहा है। हम आखिरी गेम में हार रहे थे, इसलिए हम आज जीत के साथ बाहर आना चाहते थे।

पोलार्ड बोले- लक्ष्य का पीछा करते वक्त आप पहले गेंदबाज को देखें फिर निर्धारित करें कि उनके ओवर में 15 रन बनाने हैं। फिर आप इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे ही सफलता मिलती है। वहीं, आज हार्दिक का अच्छा दिन था। उन्होंने सामने आना था। उन्होंने अच्छा बैट स्विंग किया। उन्होंने अपना कौशल दिखाया। लंबे छक्के मारे।

पोलार्ड ने कहा- हम जानते हैं कि अंतिम 4 ओवरों में आकाश की सीमा होती है। हां, शारजाह की सीमाएं छोटी हैं, लेकिन हम उन्हें सही तरीके से मारना चाहते थे और गेंद के साथ हम अच्छे थे। हम अभी अच्छी फॉर्म में हैं। हमारे पास अगले कुछ दिनों में महत्वपूर्ण खेल आने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News