लाहिड़ी का WGC में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, संयुक्त छठे स्थान पर रहे

punjabkesari.in Monday, Aug 06, 2018 - 03:21 PM (IST)

एकरोन (अमेरिका): भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी डब्ल्यूजीसी-ब्रिजस्टोन निमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दौर में दो अंडर 68 का कार्ड खेल संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे जो इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।           

लाहिड़ी 2016 के बाद पहली बार डब्ल्यूजीसी टूर्नामेंट में खेला रहे है और यह पहली बार है जब तालिका में वह शीर्ष दस में रहे हैं। इससे अगले सप्ताह होने वाली पीजीए चैम्पियनशिप उनकी दावेदारी मजबूत होगी। इस चैम्पियनशिप में 2015 में वह संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे थे।  
PunjabKesari        

टूर्नामेंट में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय शुभंकर शर्मा ने अंतिम दौर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इवन पार 70 का कार्ड खेला और वह कुल 13 ओवर के स्कोर के साथ 69वें स्थान पर रहे। अमेरिका के जस्टिन थॉमस इसके विजेता रहे जिनका कुल स्कोर अंडर 15 का था।           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News