0 बनाने में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 04:19 PM (IST)

जालन्धर : आईपीएल में 3 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का इतना बुरा हाल कभी किसी सीजन में नहीं हुआ। मुंबई प्लेऑफ के चक्कर से पहले ही बाहर हो चुकी है। इसके पीछे इनके बल्लेबाजों का कमजोर प्रदर्शन भी कह सकते हैं। इस कमजोर प्रदर्शन का आंकलन इसी से किया जा सकता है कि सीजन में मुंबई इंडियंस के 13 बल्लेबाज 0 पर ही आऊट हो गए। नौ बार तो ऐसा हुआ जब बल्लेबाज पहली ही गेंद पर आऊट हो गए। इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीन बार जीरो बनाकर पहले नंबर पर है। उसके बाद दो 0 के साथ ईशान किशन बने हुए हैं। 

छह बार आखिरी ओवर में हारी मुंबई
मुंबई इंडियंस को इस सीजन में विरोधी टीम ने कड़ी टक्कर दी। छह मुकाबले ऐसे थे जिसमें मुंबई को आखिरी ओवर में हार झेलनी पड़ी। मुंबई ने चेन्नई से एक गेंद, हैदराबाद और दिल्ली से लास्ट बॉल, राजस्थान रॉयल्स से दो गेंद, आरसीबी से 14 रन तो अब दिल्ली से आखिरी ओवर में 11 रन से हार झेली है। 

रोचक फैक्ट : मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन में 300 रन भी नहीं बना पाए। ऐसा पहली बार हुआ जब 11 साल दौरान रोहित किसी सीजन में 300 से ज्यादा रन न बना पाए हों।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News