स्पोर्ट्स डे : खेलने से होते हैं यह 5 बड़े फायदे, चौथे वाला है सबका सपना

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2019 - 03:03 PM (IST)

जालन्धर : स्पोर्ट्स हमेशा से इंसान के लिए अच्छी सेहत लेकर आता रहा है। स्पोटर््स डे पर देश भर में ऐसे बहुत सारे प्रोग्राम होते हैं जिनमें लोगों को खेल से होने वाले फायदों के बारे में बताया जाता है। बोरिंग दूर करना हो या हैल्थ की एक्टिविटी बढ़ाना हो, स्पोटर््स हर राह में कारगार हथियार है। स्पोर्ट्स इंसान को कई गिफ्ट देकर भी देता है। आइए मारते हैं स्पोटर््स से होने वाले पांच बढ़े फायदों के बारे में-

ब्लड प्रैशर रहता है कंट्रोल में

Sports Day : 5 Best Benefits of Sports, 4th was a really good
अगर हम कसरत करते हैं तो इससे ब्लड प्रैशर भी स्थाई रहता है। खेल कोई भी हो इससे ब्लड सर्कल का प्रवाह सुधरता या नियंत्रित में रहता है। इससे ब्लड प्रैशर हाई होने से रोका जा सकता है।

वजन होता है कम

Sports Day : 5 Best Benefits of Sports, 4th was a really good
खेल का एक सबसे बढ़ा फायदा वजन कम करना भी है। बिजी दिनचर्या में कई बार शख्स दिन प्रति दिन कसरत के लिए वक्त नहीं निकाल पाता। ऐेसे समय में खेल ही उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रखाने के लिए कारगर होता है। खेल न सिर्फ पाचन क्रिया को तंदुरुस्त करता है बल्कि फालतू चर्बी कम करने में भी सहायक होता है।

दिल की सेहत होती है अच्छी

Sports Day : 5 Best Benefits of Sports, 4th was a really good
खेलने से रक्त प्रवाह अच्छा रहता है। नतीजतन दिल को रक्त की पूर्ति बराबर होती रहती है। इससे दिल की सेहत अच्छी होती है। हमें हर्ट अटैक होने का खतरा नहीं रहता। खेल दिल के रोगों को कम करने में भी सहायक है।

आती है अच्छी नींद

Sports Day : 5 Best Benefits of Sports, 4th was a really good
अगर हम अच्छी नींद लेते हैं तो यह निश्चित तौर पर हमारे सेहत के लिए अच्छी होती है। खेल के कारण नींद की गुणवत्तों में बढ़ौतरी होती है। बेहतर नींद लेकर आप अच्छे मूड, स्वस्थ वजन और कम तनाव को पा लेते हैं। इससे दिन की शुरुआत भी अच्छी लगने लगती है।

परेशानी और तनाव कम 

Sports Day : 5 Best Benefits of Sports, 4th was a really good
जब आप खेल खेल रहे होते हैं तो शारीरिक गतिविधि आपको आराम और खुशी का अनुभव कराती है। यह आपके दिमाग से दिन भर का तनाव निकालने में मददगार है। अगर आप कोई खेल में शामिल होते हैं तो पाएंगे आप में एक पॉजीटिव एटीट्यूड आया है। यह आपको अच्छी चीजों के लिए प्रेरित करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News