जन्मदिन पर बोले पृथ्वी- अब आप देखेंगे पृथ्वी शॉ वर्जन 2.0

punjabkesari.in Saturday, Nov 09, 2019 - 07:45 PM (IST)

नई दिल्ली : गलत दवाई खाने के कारण 8 महीने का बैन झेल रहे मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की जल्द वापसी हो रही है। पृथ्वी का बेन इसी महीने 15 तारीख को खत्म हो जाएगा। इसके बाद 16 नवंबर को सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में उनका चुना जाना तय है। इससे पहले पृथ्वी ने अपने 20वें जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर कर क्रिकेट और फैंस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।

Sports

पृथ्वी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लिखा है-
मैं आज 20 साल का हो गया। मुझे विश्वास है कि यह पृथ्वी शॉ 2.0 आगे जाएगा। आप सभी की शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद। जल्द ही एक्शन में वापस आएंगे। 

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन मिलिंद रेगे ने भी कहा था कि पृथ्वी शॉ पर टीम मीटिंग में जरूर बात होगी। रेगे ने कहा- वह अच्छे प्लेयर हैं- उनके चयन पर विचार किया जाएगा। मैं वादा नहीं कर सकता लेकिन उनके चयन पर बात जरूर होगी।वह प्रतिभावान बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले एक-डेढ़ साल में मुंबई के लिए काफी रन बनाए हैं। सो, अगली बात मीटिंग पर ही होगी।

Sports

बता दें कि टीम इंडिया को 2018 का अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले पृथ्वी शॉ डैब्यू टेस्ट में भारत की ओर से सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले पहले प्लेयर हैं। पृथ्वी स्कूल टाइम में 556 रन बनाकर भी चर्चा में आए थे। उन्होंने आईपीएल में भी सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News