मुंबई के खिलाफ पृथ्वी शॉ का खराब रिकॉर्ड बरकरार, 8 मैचों में बनाए हैं महज इतने रन

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 06:39 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खराब रिकॉर्ड अभी भी जारी है। शारजहा के मैदान पर खेले गए मैच में जब मुंबई को महज 129 रनों पर रोककर दिल्ली के बल्लेबाज क्रीज पर आए तो उनसे उम्मीद थी कि वह अपनी टीम को अच्छी शुरूआत देंगे। अच्छी फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ से यहां रन बनाने की उम्मीद थीं लेकिन वह फिर से असफल हो गए। वह जब छह रन बनाकर खेल रहे थे तो उन्हें क्रुणाल पांड्या ने पगबाधा आऊट करवा दिया।

पृथ्वी का मुंबई के खिलाफ प्रदर्शन
12, 7, 20, 4, 10, 0, 7, 6 (66 रन, 8 पारियां)

इन टीमों के खिलाफ ऐसे रहा है प्रदर्शन
195 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (8 मैच)
323 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (5 मैच)
66 बनाम मुंबई इंडियंस (8 मैच)
118 बनाम पंजाब किंग्स (७ मैच)
128 बनाम राजस्थान रॉयल्स (७ मैच)
120 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (6 मैच)
211 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (8 मैच)

बता दें कि इस सीजन में पृथ्वी शॉ बल्ले से खूब रन बना रहे हैं। वह 11 मैचों में 335 रन बना चुके हैं जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि उनकी स्ट्राइक रेट 158 के आसपास है जोकि सीजन की छठी बैस्ट स्ट्राइक रेट है। इसी तरह चौकों की बरसात करने के मामले में भी वह छठे स्थान पर चल रहे हैं। पृथ्वी ने अब तक 60 चौके लगाए हैं। धवन 55 चौके लगाकर पहले स्थान पर चल रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News