IPL 2022 : पंजाब किंग्स का मैच आज, प्लेइंग-11 में हो सकती है इस रणजी चैम्पियन की एंट्री

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 07:29 PM (IST)

खेल डैस्क : सीजन में बेहतर नजर आ रही पंजाब किंग्स के आगे बुधवार को मुंबई इंडियंस की चुनौती होगी। हालांकि हालिया प्रदर्शन के हिसाब से मुंबई का पक्ष कमजोर लग रहा है। मुंबई ने सीजन में अपने चारों मुकाबले गंवा दिए हैं। वह लगातार कमजोर गेंदबाजी से जूझ रहे हैं जबकि जिस पंजाब के साथ उनका मुकाबला है उसके पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जोकि ताबड़तोड़ रन बरसा रहे हैं।  पंजाब की प्लेइंग -11 में ऋषि धवन का मौका मिलने की संभावना है जिन्होंने हिमाचल को पिछले साल रणजी ट्रॉफी का चैम्पियन बनाया था। ऋषि धवन ने रणजी में बल्ले और गेंद के साथ जोरदार प्रदर्शन किया था। एक बार फिर से उनपर नजरें रहेंगी। 

पंजाब की प्लेइंग-11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा/ऋषि धवन, ओडियन स्मिथ/नाथन एलिस, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वरुण अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

IPL 2022, Punjab Kings, Shikhar dhawan, PBKS vs MI, आईपीएल 2022, पंजाब किंग्स, शिखर धवन, पीबीकेएस बनाम एमआई, IPL news in hindi, sports news

+ प्वाइंट
पंजाब के बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं। शिखर धवन के साथ लिविंगस्टोन लगातार रन बना रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख खान भी उपयोगी पारियां खेल रहे हैं। गेंदबाजी की बात की जाए तो कैगिसो रबाडा और अर्शदीप की जोड़ी विकेट निकालने में सफल हो रही है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी राहुल चाहर के पास हैं, जोकि अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर रहे हैं। 

- प्वाइंट
पंजाब के लिए सबसे बड़ी समस्या मयंक अग्रवाल की खराब फॉर्म है। कप्तानी का भार मिलते ही मयंक के बल्ले से रन निकलने बंद हो गए हैं। बेयरस्टो को अभी पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। मध्यक्रम क्रम में शाहरुख के साथ जितेश शर्मा मजबूती से सामने नहीं आ पा रहे। इसके अलावा वरुण अरोड़ा की गेंदबाजी में पैनापन नजर नहीं आ रहा। 

IPL 2022, Punjab Kings, Shikhar dhawan, PBKS vs MI, आईपीएल 2022, पंजाब किंग्स, शिखर धवन, पीबीकेएस बनाम एमआई, IPL news in hindi, sports news

पिच और मौसम
मैच के नतीजों में टॉस अहम भूमिका निभाएगा। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले गए पिछले 3 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 2 बार जीत हासिल की है। गुजरात इस मैदान पर दिल्ली के खिलाफ लक्ष्य बचाने में सफल रही थी। 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आद्र्रता 18 से 44 फीसदी के बीच रहेगी।  पिछले मैचों में ओस ने पारी को प्रभावित नहीं किया था। 

संभावना
मुंबई इंडियंस सीजन के अपने 5वें मैच में जीत जाएगी इसके चांस कम है। मुंबई इस सीजन में एमसीए स्टेडियम में पहले ही 2 मैच हार चुकी है। दोनों मौकों पर वह पहले बल्लेबाजी कर अपना लक्ष्य नहीं बचा पाए। गेंदबाजी आक्रमण में सही संयोजन के साथ ही पंजाब को टक्कर संभव है। पंजाब हालिया परिणाम के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News