IPL से पहले रिषभ पंत के गड़बड़ाए बोल, कहा- माही भाई अब कूल नहीं रहेंगे
punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 03:08 PM (IST)
जालन्धर : जैसे-जैसे आईपीएल की डेट नजदीक आ रही है। एड वार चरम पर जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे से पहले वीरेंद्र सहवाग का ‘बेबी सिटिंग’ वाला एड बेहद पसंद किया गया था। अभी इसी थीम पर आईपीएल-12 की ब्रॉन्डिंग की जा रही है। इसी कड़ी में सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज रिषभ पंत का नाम आया है। दरअसल पंत ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर एक ऐसी वीडियो शेयर की है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि कैप्टन कूल अब कूल नहीं रहेंगे।
यह है वीडियो में
वीडियो की शुरुआत में रिषभ पंत मैदान में बैठे नजर आते हैं। उनके हाथ में एक बुक होती है जिस पर धोनी की फोटोज लगी होती हैं।
पंत बोलते हैं-
माही भाई न गुरु के सामान है।
अगर माही भाई न होते तो पता नहीं मैं विकेटकीपर बैट्समैन होता या नहीं होता।
लेकिन इस बारी उनकी टीम पर मैं ऐसा बरसूंगा कि कैप्टन कूल, कूल नहीं रहेंगे।
माही भाई, तैयार रहना।
गेम दिखाने आ रहा हूं।
देखें वीडियो-
Mahi Bhai, Sab aap se seekha hai, toh aap ke saamne game toh dikhana banta hai! 😉#VIVOIPL mein milengey - Kya kehte ho, @msdhoni @StarSportsIndia @IPL pic.twitter.com/eoJXJmhbDX
— Rishabh Pant (@RishabPant777) February 23, 2019
पंत द्वारा यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। अकेले ट्विटर पर ही खूब रीट्विट किया जा रहा है। बता दें कि 21 साल के पंत को भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। संभवत: धोनी के लिए 2019 का विश्व कप आखिरी होगा। ऐसे में पंत को उनकी जगह लेने का दावेदार माना जा रहा है। आगामी ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में भी पंत के पास धमाकेदार प्रदर्शन कर विश्व कप में जगह बनाने का मौका होगा।
पंत का अब तक का क्रिकेट करियर