Shubman Gill ने मारा धनधनाता छक्का, गुम हुई गेंद ढूंढने के लिए टेंट पर चढ़ा दर्शक, वीडियो
punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 06:23 PM (IST)

नई दिल्ली : अहमदाबाद टेस्ट के दौरान क्रिकेट फैंस को तब दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब भारतीय शुभमन गिल के लगाए गए एक शॉट के बाद गेंद घुम हो गई। दरअसल ऑस्ट्रेलिया को 480 रन पर आऊट करने के बाद टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित के साथ शुभमन गिल ओपनिंग के लिए उतरे थे। इस दौरान उन्होंने नाथन लियोन की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर धनधनाता सिक्स लगाया था। अंपायर देखते रहे लेकिन गेंद दर्शक दीर्घा से वापस नहीं आई। फिर जाकर समझ आया कि गेंद कहीं खो गई है।
जब कुछ देर तक गेंद न मिली तो अंपायर्स ने नई गेंद का सेट मंगवा लिया। तभी देखा कि एक दर्शक टेंट के ऊपर चढ़ गया और वहां से गेंद को ढूंढ लिया। दरअसल, गेंद दो टेंट के बीच एक होल में गिर गई थी। दर्शक पहले टेंट के ऊपर चढ़ा और फिर गेंद को ढूंढ लिया। दर्शक के गेंद ढूंढने पर पूरा स्टेडियम तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजने लगाा। देखें वीडियो-
Ball dorikindhi royyyyyyy 😅😅😅😅😅😅 #INDvAUS India vs aus pic.twitter.com/d19J15Q8Fc
— Shivaraj 🏹⚔️ (@KSSNagaraju2526) March 10, 2023
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिय ने दूसरे दिन मजबूती से पारी को आगे बढ़ाया। नाबाद बल्लेबाज उसमान ख्वाजा ने एक छोर संभाला और लगातार रन बनाते रहे। इसी बीच उनके साथ कैमरून ग्रीन ने शतक पूरा किया। ग्रीन के टेस्ट करियर का यह पहला शतक था। उन्होंने 170 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 114 रन बनाए। इसी तरह ख्वाजा 422 गेंदों पर 180 रन बनाकर आऊट हुए। अंत में नाथन लियोन ने 34 तो टोड मर्फी ने 41 रन बनाकर स्कोर 480 तक पहुंचा दिया। भारत के लिए अश्विन ने 97 रन देकर छह विकेट हासिल किए। शमी ने दो विकेट निकाले।
When Someone find a lost ball in Gully Cricket! 😂🤣#INDvAUS pic.twitter.com/VKwcTeKmO3
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) March 10, 2023
480 रन बोर्ड पर देखकर भारतीय सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने सधी हुई शुरूआत की। रोहित ने 33 गेंदों में दो चौकों की मदद से 17 तो शुभमन ने 27 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए। उम्मीद है कि भारतीय टीम टेस्ट के तीसरे दिन 400 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहेगी। याद हो भारत अगर यह टेस्ट जीतता है तो वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई हो जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
गोद भराई से वापस लौट रहे बुआ-फूफा और भतीजे की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम…देखें VIDEO
