SMAT 2022 : पृथ्वी शॉ का बल्ला चला, रहाणे हुए फेल, मुंबई 9 विकेट से मुकाबला जीती
punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2022 - 08:46 PM (IST)

खेल डैस्क : सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 के तहत मिजोरम के खिलाफ खेले गए आसान मुकाबले को मुंबई टीम ने पृथ्वी शॉ के तेजतर्रार अर्धशतक की बदौलत 9 विकट से जीत हासिल हुई। मुंबई को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए महज 10.3 ओवर ही खेलने पड़े। मिजोरम की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 98 रन बनाए थे जवाब में खेलने उतरी मुंबई ने पृथ्वी शॉ (55) और अमन हकीम (39) की बदौलत जीत हासिल कर ली।
इससे पहले मिजोरम की शुरूआत खराब रही थी। कप्तान तरुवर कोहली पहली ही गेंद पर आऊट हो गए। इसके बलावा एंड्रयू 4 ही रन बना पाए। गोस्वामी ने जोसेफ और विकेंश कुमार के साथ मिलकर स्कोर को 50 तक पहुंचाया लेकिन तभी विकेटों की एक बार फिर से पतझड़ शुरू हो गई और पूरी टीम 20 ओवर में 98 रन ही बना पाई। मुंबई की ओर से धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी, कोटियां ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी मुंबई टीम को दूसरे ही ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में बड़ा झटका लगा। रहाणे राल्टे की गेंद पर तरुवर कोहली के हाथों 9 रन बनाकर लपके गए। इसके बाद पृथ्वी शॉ ने अमन हाकीम खान के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया और अपनी टीम को जीत दिला दी। पृथ्वी ने 34 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 55 तो अमन हाकिम खान ने 22 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाए।