सोनी ओपन: लाहिड़ी संयुक्त रूप से 63वें स्थान पर खिसके

punjabkesari.in Sunday, Jan 13, 2019 - 05:38 PM (IST)

होनोलुलु: भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी हवाई में सोनी ओपन के तीसरे दौर में एक ओवर 71 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से 63वें स्थान पर खिसक गए। लाहिड़ी दो दौर के बाद कुल चार अंडर 136 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 35वें स्थान पर थे लेकिन तीसरे दौर में वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सके।
PunjabKesari
मैट कूचर तीसरे दौर के बाद भी अपनी बढ़त बरकरार रखने में सफल रहे। 54 होल के खेल के बाद उनका कुल स्कोर 18 अंडर 192 है। एंड्रयू पुटनेम 67 का कार्ड खेलकर उनसे दो शाट पीछे दूसरे स्थान पर है। कीथ मिचेल (63) और चेज रेएवी (66) चार शाट पीछे संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Related News