न्यूजीलैंड के लिए फिर अनलकी रहा ‘सुपर ओवर’, जानें रोमांच और रिकॉर्ड

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 05:00 PM (IST)

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड की टीम के लिए एक बार फिर से सुपरओवर अनलकी साबित हुआ। हैमिल्टन के बाद लगातार दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम को सुपरओवर खेलना पड़ा। लेकिन यह सुपरओवर न्यूजीलैंड का भाग्य नहीं बदल पाया। न्यूजीलैंड ने अब तक टी-20 और वनडे में कुल 8 सुपरओवर मुकाबले खेले हैं इनमें से सिर्फ एक मैच में उन्हें सफलता हासिल हुई है। यह मैच 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेला गया था। देखें रिकॉर्ड-

सुपर ओवर में न्यूजीलैंड
टी-20 बनाम वेस्टइंडीज, ऑकलैंड 2008 (हारे)
टी-20 बनाम ऑस्ट्रेलिया, क्राइस्टचर्च 2010 (जीता)
टी-20 बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले 2012 (हारे)
टी-20 बनाम वेस्टइंडीज, पल्लेकेले 2012 (हारे)
वनडे बनाम इंगलैंड, लॉड्र्स 2019 (हारे)
टी-20 बनाम इंगलैंड, ऑकलैंड 2019 (हारे)
टी-20 बनाम भारत, हैमिल्टन 2019 (हारे)
टी-20 बनाम भारत, वेलिंगटन, 2020 (हारे)

ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच

Super Over for New Zealand again, know adventure and record
0.1 : बुमराह सेफर्ट को : धीमी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में सेफर्ट मिस टाइम कर गए। बॉल काफी समय तक हवा में रही लेकिन कुलदीप लपक नहीं पाए। 2 रन। 
0.2 : बुमराह सेफर्ट को : एक बार फिर से स्लोअर का प्रयास। सेफर्ट चौकाने खड़े थे। उन्होंने गेंद ऑफ साइड की ओर घुमा दी। 4 रन।
0.3 : बुमराह सेफर्ट को : तेज गेंद। सेफर्ट ने एक बार फिर से बल्ला घुमाया। टॉप एज लगा। गेंद ऊपर उठी। केएल राहुल पीछे भागे लेकिन लपक नहीं पाए। 2 रन।
0.4 : बुमराह सेफर्ट को : बुमराह की गेंद को सेफर्ट ने दोबारा ऑफ साइड पर ऊंचा उठा दिया। गेंद सीधी मनीष पांडे के हाथों में गई। आऊट। 
0.5 : बुमराह मुनरो को : बुमराह की ऑफ साइड से बाहर जाती गेंद पर मुनरो ने शानदार कट शॉट मारा। गेंद सीमा रेखा के बाहर। 4 रन।
0.6 : बुमराह मुनरो को : यॉर्कर गेंद पर स्विप लगाने की कोशिश। गेंद बल्ले के बाद ग्राऊंड से लग सैनी के हाथों में चली गई। 0 रन।

भारतीय टीम : जीत के लिए 6 गेंद में चाहिए 14 रन।

Super Over for New Zealand again, know adventure and record
0.1 : साऊदी केएल राहुल को : शरीर पर आती गेंद पर केएल राहुल ने जोरदार पुल शॉट मारा। गेंद सीधे बाऊंड्री रोप से पार गिरी। छह रन।
0.2 : साऊदी केएल राहुल को : साऊदी ने एक बार फिर से केएल राहुल को शॉर्ट बॉल से छकाने की कोशिश की। केएल राहुल चौकन्ने खड़े थे। एक और पुल शॉट। गेंद सीमा रेखा से बाहर। 4 रन।
0.3 : साऊदी केएल राहुल को : 2 गेंदों पर 10 रन आने के बाद साऊदी ने एक बार फिर से शॉर्ट डिलिवरी ट्राई की। केएल राहुल ने फिर शॉर्ट मारा लेकिन गेंद कीवी क्रिकेटर कुग्लेजन के हाथों में चली गई। आऊट।
0.4 : साऊदी कोहली को : एक बार फिर से लैंथी गेंद फेंकी गई। कोहली ने इसको गेंदबाज के साइड पर टैप कर दिया। जब तक साऊदी गेंद तक पहुंचते रन निकाल आए। 2 रन।
0.5 : साऊदी कोहली को : साऊदी की सीधी गेंद पर कोहली ने पुल मारा। गेंद मिड ऑन की दिशा में सीमा रेखा पार कर गई। 4 रन।

इस तरह टीम इंडिया ने अपना तीसरा सुपर ओवर मैच जीत लिया। भारतीय  टीम ने अपना पहला सुपरओवर पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2007 में खेला था। इसमें भारतीय टीम 3-0 से बॉल आऊट मुकाबला जीती थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के मैदान पर मिले 17 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने रोहित के आखिरी दो गेंदों पर लगाए गए छक्कों की बदौलत हासिल कर लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News