टूट गए क्रिकेट के भगवान के दो बड़े रिकॉर्ड, विराट ने वनडे के 46वें शतक के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धियां

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2023 - 08:09 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: पिछले एक दशक के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में एक बार फिर अपनी क्लास का प्रदर्शन किया। उन्होंने 110 गेंदों में 13 चौके और 8 छ्क्कों की बदौलत नाबाद 166 रनों की शतकीय पारी खेली। इस दौरान कोहली ने भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के दौ रिकॉर्ड तोड़ दिए।

कोहली अब घरेलू मैदान में सबसे अधिक वनडे शतकों के मामले में सचिन से आगे निकल गए हैं। उनके नाम अब घरेलू मैदान पर 21 शतक हो गए हैं, जबकि सचिन के नाम घरेलू मैदान पर 20 शतक दर्ज हैं। कोहली ने घरेलू मैदान में अपने 21 शतक पूरे करने के लिए 104 मैच लिए हैं, जबकि सचिन ने 164 मैचों में घरेलू मैदान पर अपने 20 शतक पूरे किए थे।

PunjabKesari

इसके साथ कोहली ने जो महान सचिन का दूसरा रिकॉर्ड तोड़ा है, वो किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक शतकों का है। सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक शतक बनाने का रिकॉर्ट भी रखते थे, लेकिन कोहली ने अब यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

सचिन के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 9 शतकों का रिकॉर्ड था, जो किसी एक टीम के खिलाफ किसी बल्लेबाज के सबसे अधिक शतक थे। कोहली ने अब श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक जड़ दिए हैं और सचिन का किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। किसी टीम के खिलाफ सबसे अधिक शतकों के मामले में कोहली पहले वेस्टइंडिज और श्रीलंका के खिलाफ 9-9 शतक जड़कर सचिन के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे।

PunjabKesari

इसके साथ कोहली ने इस मैच में श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने को पछाड़ दिया है और वह वनडे फॉर्मेट में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। कोहली ने 63 रन बनाते ही जयवर्धने से आगे निकल गए। जयवर्धने के नाम वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका के लिए 12,650 रन हैं, जबकि कोहली के नाम अब वनडे में 12754 रन हो चुके हैं।

गौर हो कि विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में अपने वनडे करियर का 46वां शतक भी पूरा कर लिया है, वह अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर से 3 शतक ही पीछे हैं। सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में 49 शतक हैं।

घरेलू धरती पर सर्वाधिक ODI शतक लगाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली (भारत) -  20 शतक (101 पारियां)
सचिन तेंदुलकर (भारत) - 20  शतक (160 पारियां)
हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) - 14 शतक (69 पारियां)
रिकी पोंटिंग(ऑस्ट्रेलिया) - 14 शतक (151 पारियां)

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर(भारत)- 463 मैच, 18426 रन
2. कुमार संगकारा(श्रीलंका)- 404 मैच, 14234 रन
3. रिकी पोंटिंग(ऑस्ट्रेलिया)- 375 मैच, 13704 रन
4. सनथ जयसूर्या(श्रीलंका)- 445 मैच, 13430 रन
5. विराट कोहली(भारत)- 268 मैच, 12754 रन
6. महेला जयवर्धने(श्रीलंका)- 448 मैच, 12650 रन
7. इंजमाम उल हक(पाकिस्तान)- 378 मैच, 11739 रन
8. जैक कालिस(दक्षिण-अफ्रीका)- 328 मैच, 11579 रन
9. सौरव गांगुली(भारत)- 311 मैच, 11363 रन
10. राहुल द्रविड़(भारत)- 344 मैच, 10889 रन


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News